Sher Ka Video: चलते ट्रक से शेर ने मार दी छलांग, फिर जो हुआ आंखों पर यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो

Sher Ka Video: जंगल से जुड़े इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे शेर ट्रक की छत पर खड़ा है और अगले ही सेकेंड छलांग लगा देता है.

Published date india.com Published: October 26, 2025 4:02 PM IST
Sher Ka Video

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका में एक शेर चलते ट्रक की छत पर खड़ा नजर आता है. यह नजारा इतना चौंकाने वाला है कि लोग इसे किसी फिल्मी सीन से जोड़ रहे हैं. वीडियो में शेर बिना किसी डर के ट्रक की छत पर खड़ा है, जबकि ट्रक तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहा है. पीछे चल रही गाड़ी में बैठे लोगों ने इस अनोखे दृश्य को अपने फोन में कैद कर लिया, और अब यह वीडियो लाखों व्यूज के साथ इंटरनेट पर छा गया है. लोग इसे देखकर हैरान हैं और इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं.

शेर की छलांग

इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इस शेर को एक ट्रेलर में बंद करके उसके नए घर ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में शेर ने ट्रेलर की सुपरविजन विंडो तोड़ दी और किसी तरह ट्रक की छत पर चढ़ गया. वीडियो में साफ दिखता है कि शेर ट्रक पर शांत खड़ा है, मानो वह इस रोमांचक सवारी का आनंद ले रहा हो. कुछ ही सेकंड बाद, शेर तेज रफ्तार ट्रक से छलांग मार देता है, जो देखने वालों के लिए किसी बड़े स्टंट से कम नहीं था. यह घटना इतनी अनोखी थी कि इसे देखने वालों की आंखें खुली रह गईं.

वीडियो को यहां देखिए इंस्टाग्राम पर:

देखते ही चौंके लोग

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लोग इसे देखकर न केवल हैरान हैं, बल्कि इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘जंगल का जेम्स बॉन्ड’ तक कह डाला. इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि जंगली जानवर कितने अप्रत्याशित हो सकते हैं. यह वीडियो coolstorybru_za नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.