Sher Ka Video: कवच पहनकर शेर की टोली में जा घुसा शख्स, फिर जो हुआ आंखों पर यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो

Sher Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि शेर पहले शख्स को देखकर अचरज में पड़ते हैं और फिर अगले ही पर उस पर हमला कर देते हैं.

Published date india.com Published: December 29, 2025 4:23 PM IST
Sher Ka Video

Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों शेर से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल के बीच शेरों के झुंड के पास पहुंच जाता है. खास बात यह है कि उसने अपने शरीर पर कांटेदार ड्रेस पहन रखी होती है, जो उसे बिल्कुल अलग और अजीब बना देती है. जैसे ही शेर उसे देखते हैं, वे पहले तो कुछ पल के लिए रुक जाते हैं और अचरज में पड़ जाते हैं. उन्हें समझ नहीं आता कि यह इंसान है या कोई अजीब जीव. इसी वजह से वीडियो की शुरुआत काफी रोमांचक होती है मगर अंत चौंकाने वाला रहा.

शख्स ने शेरों को डराया

ध्यान खींच रहे वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कुछ ही देर बाद शेर उस शख्स पर हमला कर देते हैं. आमतौर पर शेर का हमला बेहद खतरनाक माना जाता है, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग है. शेर उस पर झपटते जरूर हैं, लेकिन कांटेदार ड्रेस की वजह से वे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाते. वह शख्स अपनी जगह पर खड़ा रहता है और टस से मस नहीं होता. उल्टा ऐसा लगता है कि शेर ही कांटों से चुभकर थोड़ा पीछे हट जाते हैं.

इंस्टाग्राम पर यहां देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Pumpkin Pals (@pump.kinpals)

वायरल हुआ ये वीडियो

हालांकि इस वीडियो को लेकर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया लगता है. वीडियो में शेरों की हरकतें और शख्स का बिना डरे खड़े रहना कुछ लोगों को अविश्वसनीय लग रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि आजकल एआई तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है. कुछ लोगों ने इसे सिर्फ मनोरंजन बताया, तो कुछ ने इसे भ्रामक कंटेंट कहा. वीडियो को pump.kinpals नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.