Sherni Ka Video: शेर को फंसाकर खुद भाग निकली शेरनी, फिर चाहकर भी बच नहीं पाया जंगल का राजा | देखें वीडियो

Sher Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे शेर जंगल में गलत शिकार चुनने की गलती कर गया. इसमें शेर जैसे ही झपटता है तुरंत पलटवार होता है और शेर घायल हो गया.

Published date india.com Updated: December 16, 2025 12:56 PM IST
Sher Ka Video
छोटे से शिकार से पिटकर बैठ गया शेर. (Photo/YouTube)

जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है. इसके सामने गलती से भी कोई जानवर आ जाए उसका बचना मुश्किल होता है. यही वजह है जंगल के दूसरे जानवर शेर से दूरी बनाकर रखते हैं. मगर क्या हो जब वही जंगल का राजा एक छोटे से जानवर से हार मानकर बैठा जाए. क्या हो जब वही जानकर शेर को घायल कर दे. यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल है. इसमें शेर और शेरनी मिलकर भी एक छोटे से जानवर का शिकार नहीं कर पाए. इतना ही नहीं शिकार को भारी पड़ता हुआ देख शेरनी सबसे पहले शेर को छोड़कर भाग निकली.

Viral Video: बिना हेलमेट पकड़ लिया फिर भी चालान नहीं कटा, ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद बोला- जा सकते हैं सर आप | देखें वीडियो

शिकर से पिट गया शेर

वायरल हो रहे जंगल के इस वीडियो में देखेंगे शेर और शेरनी दोनों शिकार पर निकले हैं. दोनों जंगल में हर तरफ नजर दौड़ाते हैं ताकि शिकार मिल सके. थोड़ी ही देर में उनके सामने से साही गुजरता है. फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता देखकर सचमुच यकीन नहीं करेंगे. इसमें देखेंगे साही के सामने आते ही दोनों उसपर टूट पड़ते हैं. शेरनी सामने से तो शेर उसे पीछे से घेरने की कोशिश करता है. मगर साही अपने कांटेदार शरीर से इतना तगड़ा हमला करता है कि खुद शेर ही बुरी तरह घायल हो गया. उसके शरीर पर जगह-जगह कांटे नजर आते हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में आगे देखेंगे कि साही का इतना तगड़ा पटलवार देख शेर चुपचाप एक जगह बैठ गया. जंगल का राजा अब उन्हीं कांटों को निकालता हुआ नजर आता है. दूसरी तरफ शेर को घायल देखकर शेरनी सबसे पहले भाग निकलती है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा. मालूम हो घटना से जुड़ा ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है. वीडियो को यहां क्लिक करके भी देख सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.