डरपोक शेर का वीडियो किसी को भी हैरान कर देगा. (Photo/X)
Viral Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वाइल्डलाइफ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सोच ही बदल दी है. दरअसल जिसे दुनिया ‘जंगल का राजा’ कहती है, वही शेर इस वीडियो में अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ता नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत जंगल के एक खुले इलाके से होती है, जहां शेर, भैंसें और जेब्रा एक साथ दिखाई देते हैं. शेर की नजर एक भैंस पर होती है और वह उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है. शेर बार-बार आगे बढ़ता है, लेकिन हर बार कुछ सोचकर पीछे हट जाता है.
शुरुआत में समझ नहीं आता कि आखिर शेर हमला क्यों नहीं कर रहा. मगर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, असली वजह सामने आती है. दरअसल भैंस अकेली नहीं थी. उसके साथ भैंसों का पूरा झुंड मौजूद था, जो शेर को चारों ओर से घेरने लगता है. कुछ ही पल में हालात पलट जाते हैं. शिकारी अब खुद शिकार बनने के डर में आ जाता है. भैंसें आक्रामक होकर शेर की तरफ बढ़ती हैं. इधर खतरा भांपते ही शेर पहले एक पेड़ के पीछे छिपने की कोशिश करता है और फिर अचानक पेड़ पर चढ़ जाता है
चौंका ही देगा नजारा
फ्रेम में ये नजारा चौंकाने वाला है, क्योंकि आमतौर पर शेरों को पेड़ों पर चढ़ते बहुत कम देखा जाता है, खासकर पूरी तरह विकसित नर शेर को. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Axaxia88 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है कि यह पहली बार था जब उन्होंने एक बड़े नर शेर को इतनी ऊंचाई तक पेड़ पर चढ़ते देखा. वीडियो महज 22 सेकंड का है, लेकिन अब तक इसे 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Add India.com as a Preferred Source
एक्स पर देखें वीडियो
That was the first time I had ever seen a fully grown male lion way up in a tree
Look at him—trying his hardest to look majestic while hiding to save his life! pic.twitter.com/0nI7CYXF84
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं. कोई शेर की समझदारी की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि ताकत से ज्यादा अक्ल काम आती है. एक यूजर ने लिखा, ‘वह चोट का जोखिम क्यों उठाए? शेर भी जानता है कि कब पीछे हटना है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘जिंदा रहना ही असली जीत है.’ यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि जंगल में सिर्फ ताकत नहीं, बल्कि एकता और समझदारी ही सबसे बड़ा हथियार होती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.