Sherni Ka Video: लकड़बग्घों के चक्रव्यूह में फंस गई शेरनी, फिर जो हाल हुआ दहल उठा जंगल | देखें वीडियो

Sherni Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि लकड़बग्घों ने किस तरह प्लान बनाकर जंगल की रानी यानी शेरनी को चक्रव्यूह में फंसा लिया.

Published date india.com Published: October 9, 2025 10:00 AM IST
Sherni Ka Video
शेरनी और लकड़बग्घे की लड़ाई

Sherni Ka Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वाइल्डलाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो रोमांच और हैरानी से भर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल की रानी कही जाने वाली शेरनी को लकड़बग्घों के एक झुंड ने मिलकर घेर लिया और हमला कर दिया. यह दृश्य इतना अद्भुत और चौंकाने वाला है कि लोग बार-बार इसे देख रहे हैं और जानवरों की रणनीति और शक्ति को लेकर बातें कर रहे हैं. इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

चालाकी से शेरनी को फंसाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के खुले मैदान में एक शेरनी आराम कर रही होती है. तभी दूर से लकड़बग्घों का एक झुंड धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है. मालूम होता है कि यह कोई सीधा हमला नहीं था, बल्कि पूरी रणनीति के तहत किया गया एक चक्रव्यूह था. लकड़बग्घों ने पहले चारों ओर से शेरनी को घेर लिया, फिर एक-एक कर हमला शुरू कर दिया. शेरनी ने पहले तो दहाड़ कर डराने की कोशिश की, फिर पलटवार भी किया, लेकिन जब दुश्मन संख्या में कहीं ज्यादा हों, तो अकेली ताकत भी कमजोर पड़ जाती है.

एक्स पर देखें वीडियो को:

शेरनी को मिली हार

देख सकते हैं कि शेरनी ने पूरी ताकत से जवाब देने की कोशिश की. उसने एक-दो लकड़बग्घों को पंजे मारकर दूर फेंक भी दिया, लेकिन बाकी बचे झुंड ने उसे पीछे हटने का मौका ही नहीं दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे शेरनी थकती जा रही है और लकड़बग्घे लगातार दबाव बना रहे हैं. आखिरकार, शेरनी की हिम्मत भी जवाब दे जाती है और वह कमजोर पड़ने लगती है. लोग इस दृश्य को देखकर दंग हैं कि जो शेरनी जंगल की रानी कहलाती है, वही आज इतने सारे लकड़बग्घों के सामने हार जाती है. इसे @AmazingSights नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.