Viral News: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल जा रहा है जिसने सबको चिंता में डाल दिया है. दरअसल, इंडोनेशिया (Indonesia) के साउथ-ईस्ट सुलावेसी प्रांत में एक पति ने अपनी पत्नी के अफेयर का मामला सुलझाने के लिए उसे उसके प्रेमी को ही सौंप दिया.
हालांकि इसके बदले प्रेमी ने उसे एक केतली, कुछ पैसे और एक गाय ऑफर करता है. ये सब वहां की तोलाकी जनजाति की एक पुराने रिचुअल्स मोवे सरापू या मोसेहे के तहत हुआ. इसका मतलब होता है कि सौंप दो और जाने देना. इस अजीबोगरीब घटना का अब सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है.
एक्सचेंज ऑफर में गाय के बदले बीवी
वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने फंक्शन के दौरान अपनी पत्नी को शांति से उसके प्रेमी को सौंप देता है. पत्नी शादी की पोशाक में दिख रही है और वहीं दूसरी तरफ उसका प्रेमी लेन-देन करते हुए दिखता है. पति के मुताबिक, उसने ये फैसला दोनों के फैमिली की इज्जत बचाने के लिए किया हैं. शादी के कुछ दिने बीतने के बाद ही पत्नी के किसी के साथ अफेयर शुरू हो गया था. इसके बाद प्रेमी ने पति को एक्सचेंज ऑफर दिया, मुझे अपनी वाइफ दे दो, बदले में मैं तुम्हें एक गाय दूंगा.
वीडियो यहां पर देखें:
A man in Konawe, SE Sulawesi, caught his wife cheating, then handed her over to her lover through a Tolaki traditional ceremony called Mosehe.
The lover gave 1 cow, ritual items, and Rp5 million as atonement.
In tears, the husband said:
ये अनोखी परंपरा के बारे में बता दें कि, यह तोलाकी जनजाति सुलावेसी आईलैंड पर निवास करती है. यह जनजाती अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं. मोवे सरापू का इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई शादी एकदम टूटने की या तलाक की स्थिति उत्पन्न हो जाए. इस परंपरा में पति अपनी पत्नी को चाहे तो उसके प्रेमी को सौंप सकता है और इसके बदले वह कुछ डिमांड कर सकता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.