
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पर्यटक केन्या के वाइल्डलाइफ रिजर्व में हाथी को बीयर पिलाने की कोशिश करता नजर आता है. वीडियो में शख्स पहले खुद टस्कर बीयर का कैन खोलकर पीता है, फिर बचा हुआ बीयर हाथी के सूंड में डालने की कोशिश करता है. यह सीन देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि हाथी को शराब पिलाना न सिर्फ क्रूर है बल्कि जानवरों के लिए खतरनाक भी. Must Share News नाम के एक्स अकाउंट ने इसे शेयर किया, जहां दावा किया गया कि यह स्पेनिश पर्यटक है. वीडियो देखकर यूजर्स गुस्से से भरे हैं और इसे क्रूरता बता रहे हैं.
वीडियो में पर्यटक रिजर्व में घूम रहा है, जहां वह बीयर कैन से घूंट भरता है और फिर हाथी के पास जाकर बाकी बीयर सूंड में डालने लगता है. हाथी थोड़ा असहज लगता है, लेकिन पर्यटक हंसता हुआ कोशिश करता रहता है. एक दूसरे क्लिप में वही शख्स गैंडे को गाजर खिलाता दिखा, जो नॉर्मल लगता है, लेकिन बीयर वाला सीन लोगों को झकझोर गया. यह वीडियो सबसे पहले @skydive_kenya
के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ था, कैप्शन था “Just a Tusker with a tusked friend”. लेकिन केन्याई यूजर्स की आलोचना के बाद इसे हटा दिया गया.
Spanish tourist in Kenya gives beer to elephant
The incident is being investigated by the Kenya Wildlife Service and the relevant authorities. pic.twitter.com/teut0sYhax
— MustShareNews (@MustShareNews) August 29, 2025
केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस (KWS) और लोकल अथॉरिटीज ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. वीडियो वायरल होने के बाद KWS ने कहा कि जानवरों को शराब पिलाना क्रूरता है और सख्त कार्रवाई होगी. पर्यटक की पहचान अभी नहीं हुई, लेकिन अगर पकड़ा गया तो फाइन या जेल हो सकती है. केन्या में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन लॉ बहुत स्ट्रिक्ट हैं, और रिजर्व में ऐसे बिहेवियर पर बैन है. यूजर्स कह रहे हैं कि पर्यटन को बर्बाद कर रहा है यह.
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं, कमेंट्स में लिखा है “यह क्रूरता है, जानवरों का मजाक मत उड़ाओ” या “पर्यटक को सजा दो”. कुछ ने कहा कि हाथी को बीयर से बीमार हो सकता है. यह वीडियो लाखों व्यूज ले चुका है, जो वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन की जरूरत बताता है. पर्यटकों को जागरूक रहने की सलाह दी जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.