Shocking Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो बिल्कुल हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल ध्यान खींच रहा है जो एक शख्स के अनोखे एक्सपेरिमेंट से जुड़ा है. शख्स ने ये दिखाने की कोशिश की है कि वो गिलास पानी लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ेगा और एक बूंद भी बाहर नहीं गिरने देगा. शख्स ऐसा ही करता है और सफर में उसके साथ-साथ जो कुछ भी होता है वो वाकई चौंकाने वाला है. उसने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है जो खूब वायरल होने लगा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स मुंबई के किसी स्टेशन से ट्रेन में सवार होता है और उसकी मंजिल विरार जाने की होती है. हाथों में पानी से भरा गिलास लेकर वो ट्रेन में सवार होता है. शुरुआत में हल्की भीड़ नजर आती है. मगर समय गुजरने के साथ-साथ भीड़ काफी बढ़ने लगती है. देखती ही देखते हालत ऐसी हो जाती है मानो पैर रखने की भी जगह नहीं होती है. पानी से भरा गिलास लिए शख्स जैसे-तैसे कहीं खड़ा होता है. वो पूरी कोशिश में लगा होता है कि पानी को गिरने ना दे.
एक समय ऐसा भी आता है जब गिलास से पानी गिरने वाला होता है. ऐसा लगा शख्स अब रोक नहीं पाएगा. मगर कई कोशिशों के बाद वो पानी को गिरने से रोक लेता है. इस दौरान वो ये भी कहता दिख रहा है कि उसे गिलास का पानी फिलहाल गंगा के पानी से भी ज्यादा प्यारा है. अंत में उसका स्टेशन आ जाता है और ट्रेन में भीड़ भी कम हो जाती है. शख्स फिर आराम से पानी से भरा ग्लास लेकर नीचे उतर जाता है. इस तरह वो चैलेंज को अच्छे ढंग से पास कर लेता है. साथ ही लोगों से अगला चैलेंज भी मांगता है. वीडियो को prannayjoshi नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.