Shocking Video: सिर्फ व्यूज के लिए दलदल में कूद गया इंफ्लूएंसर, फिर 50 सेकंड में जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे | देखें वीडियो

Shocking Video: रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में देखेंगे कि एक इंफ्लूएंसर सिर्फ मशहूर होने के लिए दलदल में कूद गया. मगर फिर जो दिखा वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.

Published date india.com Published: January 12, 2026 1:50 PM IST
Shocking Viral Video Today
रोंगटे खड़े करने वाला इंफ्लूएंसर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. (Photo/X)

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया की चकाचौंध में अंधे हो चुके युवाओं की एक और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है. जहां सिर्फ व्यूज पाने के लिए एक युवा गहरी दलदल में कूद गया. मगर फिर सिर्फ पचास सेकंड में जो कुछ हुआ वो किसी को भी दहला देगा. दरअसल 26 साल के इंफ्लूएंसर कोल्टन मैकॉले (Colton Macaulay) ने महज व्यूज और लाइक्स के लालच में अपनी जान की बाजी लगा दी. वीडियो में दिख रहा है कि कोल्टन अपने दोस्त के साथ एक्सप्लोरिंग कर रहा थे, जब वो एक दलदली इलाके पर कूद पड़ा. शुरू में तो सब मजाक लग रहा था, लेकिन महज 50 सेकंड में सीन बदल गया.इंफ्लूएंसर कीचड़ में धंसता चला गया. वो हाथ-पैर मारता रहा, मगर दलदल उसे निगलता चला गया. रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वीडियो अब वायरल हो चुका है, जिसे 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Funny Video: रील के चक्कर में अपनी रेल बनवा बैठी महिला, नजारा देखकर पूरा दिन हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो

दलदल में डूब गया इंफ्लूएंसर 

बताया गया कोल्टन अपने दोस्त के साथ हलिफैक्स के पास एक वेटलैंड एरिया में घूमने पहुंचे थे. ये इलाका पीट मॉस और मृत पौधों से भरा हुआ है, जो दलदल जैसा बन जाता है. वीडियो की शुरुआत में कोल्टन हंसते-खेलते कूद रहे हैं. लेकिन जैसे ही वो एक स्पॉट पर लैंड करते हैं, जमीन निगलने लगती है. कोल्टन अपने हाथ ऊपर की तरफ उठे हुए दिखाते हैं. शरीर पूरी तरह डूब जाता है. इधर दोस्त ने तुरंत कैमरा बंद कर बचाने की कोशिश की. आखिर में किसी तरह कोल्टन को बाहर निकाला गया. लेकिन वो पल इतना डरावना था कि कोल्टन ने बाद में बताया, ‘पूरी तरह डूब जाना बेहद भयानक था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

कब का है मामला

मालूम हो सोशल मीडिया पर फेमस होने की होड़ में ऐसे स्टंट आम हो गए हैं, लेकिन ये जानलेवा साबित होते रहे हैं. इधर कोल्टन का ये खतरनाक वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर धूम मचा रहा है, जहां लोग कमेंट कर रहे हैं. स्पष्ट कर दे कि ये घटना 2024 की है, मगर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.