नॉर्थ कोरिया में सदियों पुरानी जिंदगी जीने को मजबूर लोग, चीन के बॉर्डर से दिखी सीक्रेट देश की एक झलक

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक बार फिर नॉर्थ कोरिया की सीक्रेट दुनिया की झलक दुनिया के सामने ला दी है. यह वीडियो चीन के सीमावर्ती शहर दानडोंग से रिकॉर्ड किया गया, जहां से नॉर्थ कोरिया का इलाका बेहद करीब से देखा जा सकता है.

Written by: Ikramuddin
Updated: June 10, 2026, 8:42 PM IST
North Korea Shocking Video: दुनिया के तमाम देश एआई, हाई स्पीड इंटरनेट के साथ तेजी से स्मार्ट शहरों की तरफ बढ़ रही है. मगर एक देश इन सबसे दशकों पीछे है. या यूं कहें कि दुनिया के नक्शे पर मौजूद इस देश के नागरिक सदियों पुरानी जिंदगी जीने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं इस देश को दुनिया के सबसे अलग-थलग और सीक्रेट देश तक माना जाता है. जानकर चौंक जाएंगे इस देश का नॉर्थ कोरिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने एक बार फिर नॉर्थ कोरिया की सीक्रेट दुनिया की झलक दुनिया के सामने ला दी है. यह वीडियो चीन के सीमावर्ती शहर दानडोंग से रिकॉर्ड किया गया, जहां से नॉर्थ कोरिया का इलाका बेहद करीब से देखा जा सकता है.

वीडियो में क्या कुछ नजर आया

वीडियो में दिखाई देने वाले नजारे आधुनिक एशियाई देशों की तस्वीर से बिल्कुल अलग नजर आते हैं. दूर तक फैली साधारण इमारतें, कम गतिविधियां और विकास की रफ्तार से दूर दिखाई देने वाले इलाके लोगों को हैरान कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो किसी पुराने दौर की याद दिलाता है, जहां तकनीकी सुविधाओं का प्रभाव लगभग न के बराबर दिखाई देता है.

दुनिया से कटा हुआ देश

नॉर्थ कोरिया को लंबे समय से दुनिया के सबसे बंद देशों में गिना जाता है. यहां पर बाहरी मीडिया पर कड़े प्रतिबंध हैं. इतना ही नहीं देश में आम नागरिकों की इंटरनेट तक पहुंच भी बेहद सीमित है. विदेशी वेबसाइटें और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अधिकतर नागरिकों के लिए नहीं हैं. यही वजह है कि देश के भीतर की वास्तविक तस्वीर बहुत कम बाहर आ पाती है.

वीडियो में क्या देखकर चौंके लोग?

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहे इलाकों में आधुनिक शहरों जैसी चहल-पहल नहीं दिखती. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि वहां का माहौल 21वीं सदी की बजाय बीते दशकों जैसा प्रतीत होता है. कुछ लोगों ने इसे ‘समय में पीछे छूटा देश’ तक कहा है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Chester See (@seeshots)

चीन का दानडोंग क्यों बना चर्चा का केंद्र?

चीन का दानडोंग शहर यालू नदी के किनारे बसा हुआ है और इसे नॉर्थ कोरिया का एंट्री गेट भी कहा जाता है. दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है. यही कारण है कि यहां आने वाले पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर अक्सर नॉर्थ कोरिया की झलक कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.