Sanp Ka Video: सपेरे की बीन सुनकर घबरा गया सांप, फिर ऐसा भागा वापस ही नहीं लौटा | देखें वीडियो

King Cobra Ka Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे सपेरा सांप पकड़ने आया है. मगर जब उसने बीन बजाया तो इसकी आवाज सुनकर सभी की हंसी छूट गई.

Published date india.com Updated: December 7, 2025 8:25 AM IST
Sanp ka Video
सांप पकड़ने आए सपेरे की ऐसी बीन कभी नहीं सुनी होगी. (Photo/Instagram)

Snake And Snake Charmer Viral video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो चौंका देता हैं. मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है. अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे. वीडियो एक सपेरे से जुड़ा है जो खतरनाक सांप पकड़ने के लिए पहुंचा है. सपेरा सांप पकड़ने के लिए बीन बजाता है. मगर उसके बीन की आवाज इतनी अलग होती है कि सुनकर आसपास खड़े लोग भी हंसी नहीं रोक पाते हैं. इसमें एक शख्स उसपर सांप को रुलाकर भगाने की बात कहते हुए भी नजर आता है.

कितने बच्चों के पिता हैं राष्ट्रपति पुतिन, जवाब सुनकर कानों पर यकीन नहीं होगा

नहीं सुनी सपेरे की ऐसी धुन

बरहाल पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. देखकर मालूम होता है कि घर में सांप दिखा तो परिवार में हड़कंप मच गया. लोग सांप से डरकर इधर-उधर भागने लगे. तुरंत सांप पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया है. अब सपेरा सांप पकड़ने पहुंचता है. मगर इसके बाद जो कुछ हुआ शायद ही पहले कभी देखा होगा. इसमें देखेंगे सपेरा अपने झोले से बीन निकालता है और इसे बजाना शुरू करता है. मगर तब सबकी हंसी छूट गई जब सपेरा बीन ही नहीं बजा पाता है. वो बीन से ऐसी आवाज निकालता है मानो मेंढक पकड़ने आया है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा.

बीन सुनकर रोने लगा सांप!

वीडियो में आगे देखेंगे कि सपेरे को बुलाने वाला शख्स उससे सही से बीन बजाने के लिए कहता है. शख्स कहता है कि वो सही से बीन बजाए इसे सुनकर तो सांप रोकर भाग जाएगा और वापस नहीं लौटने वाला है. फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो सांप पकड़ने आए सपेरे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर dr_s_k_saini_s_i_l_e_n_t_b_o_y नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.