कलयुग की 'श्रवण' है ये बेटी! आंखों की रोशनी खो चुके माता-पिता का बनी ऐसा सहारा, Viral Video जीत लेगा आपका दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी-सी बच्ची ने अपने माता-पिता की ऐसी खिदमत की, जिसे देख हर किसी की आंखों से आंसू आ गए. इस वीडियो ने लोगों को तब रुला दिया जब पता चला कि दोनों माता-पिता की आंखों की रोशनी नहीं है. आप भी देखें इस Viral Video को...

Published date india.com Published: August 30, 2025 6:59 PM IST
Viral Video Of Daughter Caring Blind Parents

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसी आती हैं, जो लोगों के आंखों में आंसू ला देती हैं और उनके दिल प्यार भरा एहसास छोड़ जाती हैं. इस तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसे बेहद कीमती दृश्य देखने को मिलते हैं, जिसे देखने वाले हर शख्स के आंखों से आंसू टपकने लगते हैं. वीडियो में एक प्यारी से छोटी बच्ची, जिसकी उम्र शायद ही 10 साल से ऊपर होगी, वह अपने आंखों से दिव्यांग माता-पिता का कुछ इस तरह ख्याल रखती है, जिसे बयान करने के लिए शायद ही कोई शब्द मौजूद हो.

बच्ची के कंधे कमजोर, लेकिन जन्नत की राह पर पकड़ मजबूत

हम अक्सर सुनते हैं कि मां के पैरों तले जन्नत है और पिता उस जन्नत का दरवाजा. आज के समय में जहां एक तरफ बच्चे अपने बूढ़े माता-पिता को बोझ समझने लगते हैं और उनसे मारपीट कर घर से निकल देते हैं, ऐसे दौर में एक छोटी बच्ची की वीडियो ने हर उस शख्स के चेहरे पर तमाचा मारा है, जो अपने बूढ़े मां-बाप पर जुल्म करते हैं.

वीडियो में देखा गया कि सड़क किनारे एक छोटी बच्ची स्कूल ड्रेस पहने किसी खाने-पीने की दुकान से कुछ खरीदकर खा रही होती है. उसके साथ ही दो लोग और बैठे जो आंखों से दिव्यांग हैं. वीडियो में दावा किया गया कि दोनों उस छोटी बच्ची के माता-पिता हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची अपने माता-पिता को अपनी थाली में से निकाल कर खिला रही है.

यहां देखे वीडियो

उम्र छोटी लेकिन जिम्मेदारी बड़ी

एक तरफ जहां कई लोगों के लिए माता-पिता को दो वक्त का खाना देना भारी पड़ता है, उनके लिए ये एक सीख है. बच्ची खुद भी खाना खा रही है और बार-बार अपने माता पिता की थाली को देखकर उसको भर रही है, ताकि उनका पेट भर जाए. वीडियो के अंत में बच्ची अपने माता-पिता का हाथ पकड़कर उनको ले जाती है. इस अनमोल दृश्य को वहां खड़े एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो देखने के बाद लोगों ने वीडियो को बहुत प्यार दिया और कमेंट्स में बच्ची के लिए दुआ की.

यूजर्स ने क्या कहा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @indiansunfiltered से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और उस पर ढेरों भावुक कमेंट्स आए हैं. किसी ने लिखा- ‘गर्व से कहो मेरे घर बेटी हुई है’, तो किसी ने कहा- ‘इस बच्ची की तारीफ कैसे करें, वीडियो ने आंखों में आंसू ला दिए’. वहीं एक यूजर ने लिखा कि उन्हें अपने मां-पापा की बहुत याद आ रही है और काश वह उन्हें गले लगा पाते. यह वीडियो और उस पर आए कमेंट्स लोगों को गहराई से छू रहे हैं, इसलिए यह तेजी से वायरल हो गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.