
Azhar Naim
मैं अज़हर नईम हूं और फिलहाल India.com में ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा हूं. यहां मैं ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों ... और पढ़ें
चोरी की घटना बड़ा परेशान करने वाली होती है, इसके वजह से लोग डरे सहमे रहते हैं. भारत के पड़ोसी मुल्क में चोरी एक खेल के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है. अक्सर वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं, जहां कुछ डाकू आते हैं सामान छीनते थे और आराम से चले जाते. सिर्फ इतना ही नहीं लोग सड़कों पर लगे लाइट, लोहे की रॉड आदि तक को नोचकर ले जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चोरी से परेशान एक ATM की हालात दिखाया गया है, जिसे देख आप भी हैरत में रह जाएंगे.
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पाकिस्तान के एटीएम की हालत दिखाता है. शख्स जैसे ही अंदर जाता है वह सबसे पहले AC दिखाता है, जिसको लोहे के जाल में बंद करके इस तरह लटकाया जाता है, ताकि कोई चोर एसी चुराकर ना ले जाएं. वीडियो यहीं खत्म नहीं होती, वीडियो में शख्स आगे दिखाता है कि सामने लगा छोटा सा सीसीटीवी को भी इसकी तरह के लोहे के जाल में पैक किया गया है ताकि वो भी चोरी ना हो सकें. हैरानी की बात है जिस चीज को सिक्योरिटी के लिए लगाया जाता है, उस चीज को भी पाकिस्तान में सिक्योरिटी की जरूरत पड़ रही है.
वीडियो में जो कुछ दिखा वो सच में काफी हैरान कर देने वाला है. हालांकि, ये वीडियो पाकिस्तान की हालत का जायजा देती है कि कैसे वहां चोरी से सिर्फ आम लोग नहीं बल्की बड़ी कपंनियां तक डरकर जी रही हैं. आए दिन पाकिस्तान के वीडियो आते हैं, जहां बंदूकधारी चोर बाइक से दिन के उजाले में आते हैं फोन लेते हैं और बड़े प्यार से चले जाते हैं. इस तरह की वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पड़ोसी देश की क्या हालत हो चुकी है और लोग वहां किस कदर इन चोरों से परेशान हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @iamahadahmed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस कॉपी के लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है, और हजारों यूजर्स ने इसे लाइक कर मजेदार कमेंट्स किए हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, “अपना मोबाइल भी अंदर रख लो, वरना वो भी चोरी हो जाएगा!” वहीं एक अन्य ने लिखा, “पाकिस्तानी आवाम के हालात अब वाकई बहुत खराब हो चुके हैं.” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “देखना, चोर अब AC और CCTV के साथ ताला और जाली भी ले जाएगा!” इस वीडियो पर ऐसे ही कई मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.