Spa Taking Cat Viral Video: रिलेक्स होकर स्पा का मजा ले रही थी बिल्ली, महिला के छेड़ते ही गुस्से में किया कुछ ऐसा कि...

Spa Taking Cat Viral Video: आपको यह वीडियो काफी पसंद आएगा.

Published date india.com Updated: March 6, 2021 2:08 PM IST
Spa Taking Cat Viral Video:  रिलेक्स होकर स्पा का मजा ले रही थी बिल्ली, महिला के छेड़ते ही गुस्से में किया कुछ ऐसा कि...
cat viral video

Spa Taking Cat Viral Video: कुछ जानवरों में कुत्ता, बिल्ली ऐसे जानवर हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं और इन्हें घर में पालते भी है. सोशल मीडिया पर अक्सर ही लोग अपने कुत्ते-बिल्ली  (Cat Spa Video) की कई तरह की वीडियोज शेयर करते हैं. जिन्हें बाकी लोग काफी पसंद करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. जो काफी मजेदार है. आपको यह वीडियो (Cat Viral Video ) काफी पसंद आएगा.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली और उसका मालिक एक बेड पर बड़े आराम से लेटकर स्पा ले रहे हैं. दोनों की आंखों पर खीरा रखा हुआ है. उतने में एक महिला आती है और बिल्ली की आंखों पर रखा खीरा हटा देती है. महिला का ऐसा करना बिल्ली को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता और उसे इतना गुस्सा आता है कि वह उस महिला को काटने लगती है. बिल्ली से डरकर महिला खीरे को दोबारा से बिल्ली की आंखों में रख देती है. और बिल्ली फिर से शांतहोकर लेट जाती है.

इस वीडियो में बिल्ली काफी क्यूट लग रही है और लोगों को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है. स्पा लेती बिल्ली को देखने में लोगों को काफी मजा आ रहा है. इस वीडियो को अबतर 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.