स्टेडियम में पतंग लूटने लगे Jasprit Bumrah, मगर हाथ आने से पहले अंपायर ने फाड़ दी । Watch Video
Cricket Ka Viral Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के बीच स्टेडियम में अचानक पतंग आ गई. पतंग आते ही दर्शकों ने इसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. फिर इसमें जो कुछ नजर आया देखकर हंसी भी बहुत आने वाली है.
मैच के बीच स्टेडियम में आ गई पतंग. (Photo/Instagram)
Cricket Ka Viral Video: भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. टेस्ट मैच का आज (मंगलवार) चौथा दिन है और भारत मजबूत स्थिति में बना हुआ है. खबर लिखे जाने तक भारत को जीत के लिए सिर्फ 58 रनों की जरुरत है. मगर मैच के तीसरे दिन स्टेडियम में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे बार-बार देखने का मन करेगा. दरअसल अंतर्राष्ट्रीय मैच के बीच स्टेडियम में एक पतंग कटकर आ गई. अब पतंग स्टेडियम के आसमान में नजर आई तो लोगों का ध्यान उसी पतंग पर पहुंच गया.
स्टेडियम में आई पतंग
दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स ने पूरे नजारे को अपने कैमरे में कैद कर कर लिया. वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान शख्स कहता है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पतंग आ गई. फ्रेम में देखेंगे कि दोनों टीमें मैदान पर मौजूद हैं. तभी टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पतंग की तरफ जाते हुए नजर आते हैं. शख्स कहता है बुमराह पतंग लूटने जा रहे हैं. मगर इससे पहले बुमराह पतंग के पास पहुंचते इससे पहले ही मैदान पर मौजूद अंपायर वहां पहुंच गए. उन्होंने अपने पैर से तुरंत पतंग फाड़कर दी.
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है. मालूम हो कि क्रिकेट मैच के बीच स्टेडियम में पतंग आने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. इसे इंस्टाग्राम पर sportstalkcricket नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें