Stunt Ka Video: 2 सेकेंड में निकल गई स्टंटबाज की हीरोपंती, सड़क पर जो हुआ भूल नहीं पाएगा कभी | देखें वीडियो

Stunt Ka Video: वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बाइक पर स्टंट दिखा रहे शख्स के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.

Published date india.com Published: January 20, 2026 9:50 AM IST
Stunt Ka Video

Stunt Ka Video: स्टंट से जुड़े वीडियो यूं तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. मगर कई बार ऐसा सीन देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर हर किसी की सांसें एक पल के लिए थम जाती हैं. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें आपको दिखेगा कि बाइक सवार एक शख्स अचानक स्टंट दिखाने लगता है. उसने जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट शुरू कर दिया. इसका नतीजा भी उसने तुरंत देख लिया. शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा. वीडियो पर अब जमकर रिएक्शन पोस्ट हो रहे हैं.

बाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी

एक्स पर अपलोड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बाइक सवार लोग सड़क पर दिख रहे हैं. सभी तेज रफ्तार में गाड़ी को भगा रहे हैं. तभी उनमें से एक को खतरनाक स्टंट दिखाने का आइडिया आता है. उसने बिना सोचे समझे बाइक का हैंडल छोड़ा और देखते ही देखते चलती बाइक पर खड़ा हो गया. उसने हेलमेट भी निकाल लिया. मालूम होता है कि वो ऐसा करके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाना चाहता है. मगर अगले ही सेकेंड शख्स का बैलेंस बिगड़ गया और वो बुरी तरह से सड़क पर ही धड़ाम हो गया.

Stunt Ka Video

बुरी तरह गिरा स्टंटबाज

देखते ही देखते शख्स सड़क पर चित हो गया और उसकी बाइक किनारे खेतों में जा गिरी. पीछे से आ रहे उसके दोस्तों में उसे उठाया. मालूम होता है कि स्टंट दिखा रहे शख्स को काफी चोट आई होगी. इस हादसे के बाद वो शायद ही कभी इस तरह का स्टंट करना चाहेगा. ऐसे स्टंट देखने में तो अच्छे लगते हैं मगर लोगों को इन्हें करने से बचना चाहिए. ऐसे स्टंट एक्सपर्ट की निगरानी में होते हैं और इसके पीछे काफी ट्रेनिंग भी होती है. वायरल हो रहे वीडियो को @Ansari_Shams_ नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है.

एक्स पर यहां दिखेगा वीडियो:

चंद सेकेंड का यह वीडियो हजारों की संख्या में देखा जा चुका है. वीडियो शेयर कर लिखा गया है, “सड़क पर गलती की कोई माफी नहीं होती. एक स्टंट सीधा अस्पताल या श्मशान.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.