Stunt Ka Video: ट्रक के पीछे स्टंट दिखाने लगा बाइक सवार, तभी जो हुआ यकीन नहीं होगा | देखें वीडियो

Stunt Ka Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक के पीछे बाइक सवार लोगों ने खतरनाक स्टंट दिखाना शुरू कर दिया.

Published date india.com Published: December 25, 2025 8:50 AM IST
Stunt Ka Video

Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्टंट से जुड़ा हुआ है. इसमें एक बाइक सवार शख्स हाइवे पर ट्रक के पीछे स्टंट करना शुरू कर देता है. वो जिस तरह से स्टंट कर रहा है उसे देख लग रहा है कि उसे उसकी जान की जरा भी परवाह नहीं है. सोशल मीडिया यूजर्स भी उसकी हरकत से दंग रह गए. वीडियो थोड़ा आगे बढ़ता है तो पता चलता है हाइवे पर कई बाइक सवार थे जो ऐसा कर रहे थे.

ट्रक के पीछे स्टंट

ध्यान खींच रहे वीडियो में आप देखेंगे कि हाइवे पर एक ट्रक चल रहा है. उसके पीछे अलग-अलग बाइक पर सवार कुछ लोग नजर आ रहे हैं. हर बाइक पर दो-दो लोग सवार हैं. सभी फिर बाइक के साथ स्टंट दिखाना शुरू कर देते हैं. वे बाइक को इस तरह से लहराना शुरू कर देते हैं मानो कोई सांप रेंग रहा हो. हैरानी की बात तो ये है कि उनका वीडियो कोई और नहीं ट्रक में बैठा एक शख्स बना रहा था. यहां जरा भी चूक होती तो बड़ा बादसा हो सकता था.

यहां देखिए इस वीडियो को:

खूब वायरल हो रहा वीडियो

बार-बार चेतावनियों के बाद भी इस तरह स्टंट की घटनाएं सामने आ जाती हैं. लोग जान को जोखिम में डालकर पता नहीं क्यों ऐसे स्टंट करते हैं. इसे देखकर यूजर्स ने लिखा है, ‘ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘जरा भी बैलेंस बिगड़ता तो इन्हे लेने के देने पड़ जाते.’ इसे _whatsinthenews नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.