Stunt Ka Video Bina Parachute Ke Kud Gaya Banda Viral Video Today Google Trends Man Jumped Without Parachute On Relying His Friends See What Happened Next
Stunt Ka Video: दोस्तों के भरोसे बिना पैराशूट के ही कूद गया बंदा, फिर जो हो गया कल्पना भी नहीं कर सकते | देखें वीडियो
Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज स्टंट से जुड़ा यह नजारा तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अंत का सीन वाकई हिलाकर रख देगा.
Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसने पूरी तरह से सबको सस्पेंस में भर दिया. इसमें देख सकते हैं कि एक शख्स हवाई जहाज से छलांग लगा देता है वो भी बिना पैराशूट के. आमतौर पर इतनी ऊंचाई से कूदना बेहद खतरनाक माना जाता है, लेकिन इस शख्स ने ऐसा कर सबको चौंका दिया. बताया जा रहा है कि यह शख्स मशहूर स्टंटमैन ट्रैविस पास्ट्राना हैं. उन्होंने यह खतरनाक स्टंट साल 2007 में किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैविस 12,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हवाई जहाज से अचानक छलांग लगा देते हैं. उन्हें बिना पैराशूट गिरते देख हर किसी की धड़कन तेज हो जाती है और ऐसा लगता है जैसे वह सीधे जमीन पर गिर जाएंगे.
बिना पैराशूट के लगाई छलांग
इस स्टंट की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ट्रैविस ने यह छलांग पूरी योजना के साथ लगाई थी. जैसे ही वह हवा में तेजी से नीचे गिरने लगते हैं, उसी समय स्काइडाइविंग के पेशेवरों की एक टीम भी आसमान में मौजूद रहती है. ये लोग पैराशूट के साथ पहले से तैयार होते हैं. कुछ ही पलों में यह टीम ट्रैविस के पास पहुंच जाती है और मिड-एयर यानी हवा में ही उन्हें पकड़ लेती है. इसके बाद वे तेजी से उन्हें पैराशूट का हार्नेस पहनाते हैं. यह पूरा नजारा बेहद रोमांचक और सांस रोक देने वाला होता है. कुछ ही सेकंड के अंदर ट्रैविस को पैराशूट से जोड़ दिया जाता है, जिससे उनकी गिरने की रफ्तार कंट्रोल में आ जाती है और वह सुरक्षित तरीके से नीचे आने लगते हैं.
बताया जा रहा है कि यह अविश्वसनीय स्टंट ट्रैविस पास्ट्राना के मशहूर शो ‘नाइट्रो सर्कस’ का हिस्सा था. इस शो में अक्सर ऐसे खतरनाक और रोमांचक स्टंट दिखाए जाते थे, जिन्हें देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित रहते थे. हालांकि यह घटना साल 2007 की बताई जा रही है, लेकिन अब यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खास बात ये रही कि ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद उनके चेहरे पर डर नहीं बल्कि उत्साह दिखाई दे रहा था. अब लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को in.newsindia नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.