Stunt Ka Video: चालान कटते ही बाइक पर स्टंट दिखाने लगा शख्स, गोली की स्पीड से वायरल हुआ वीडियो

Stunt Ka Video: देख सकते हैं कि पुलिस के सामने ही शख्स बाइक पर स्टंट दिखाना शुरू कर देता है. मौके पर जो हुआ यकीन ना करेंगे.

Published date india.com Published: July 27, 2025 3:58 PM IST
Stunt Ka Video

Stunt Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो ट्रैफिक चालान और स्टंट से जुड़ा है. इसमें एक युवक को ट्रैफिक पुलिस के सामने स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में जानकारी दी गई है कि पुलिस ने युवक का 2000 रुपये का चालान काटा था. चालान कटते ही वह नाराज हो गया और गुस्से में पुलिस की टीम के सामने ही बाइक स्टंट करने लगा. हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मी बस चुपचाप खड़े होकर उसे देखते रह गए. हालांकि इस जानकारी की India.com पुष्टि नहीं करता है.

पुलिस के सामने करने लगा स्टंट

ध्यान खींच रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के खुलेआम स्टंट करता है, जिससे उसकी जान को खतरा तो होता ही है, साथ ही बाकी लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है. ऐसे स्टंट सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं. एक्स पर वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी सामने आया. कई लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि अन्य लोग ऐसा करने से पहले सोचें.

एक्स पर देखिए इस वीडियो को यहां:

लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद लोग दो हिस्सों में बंट गए. कुछ लोग पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराज दिखे, तो कुछ ने स्टंट करने वाले की मानसिकता पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे लोग कानून का मजाक उड़ाते हैं और पुलिस के सामने भी नियमों को तोड़ने में नहीं हिचकते.’ वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि अगर पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत सख्ती नहीं दिखाएगी, तो कानून की गंभीरता पर असर पड़ेगा. हालांकि यह वीडियो कहां और किस जगह का इसके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है. पहली नजर में यह वीडियो काफी पुराना मालूम पड़ता है. इसे एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh हैंडल से शेयर किया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.