Stunt Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. कुछ नजारे हंसा-हंसाकर लोटपोट करते हैं तो कुछ बिल्कुल होश उड़ा देते हैं. फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखक हर कोई दंग रह गया. इसमें एक शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. देख सकते हैं कि शख्स शरीर में आग लगाकर बाइक पर स्टंट दिखा रहा है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं और जमकर रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
जानलेवा स्टंट हुआ वायरल
ध्यान खींच रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कि एक शख्स शरीर पर पुआल लपेट लेता है. उसने पैर से लेकर सिर तक हर जगह पुआल लेपेटा हुआ है. फिर उसने पुआल में आ लगा दी और बाइक पर बैठ गया. इतना ही नहीं आग के साथ ही वो तेज स्पीड में बाइक दौड़ाने लगा. स्टंट तो आपने इससे पहले सैकड़ों-हजारों देखे होंगे. लेकिन जिस तरह का नजारा इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है वैसा शायद ही किसी ने इससे पहले देखा होगा. चंद सेकेंड का यह वीडियो जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी रह गईं.
वायरल वीडियो में शख्स जिस तरह की हरकत करता दिख रहा है. उससे साफ पता चलता है कि वो व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने के लिए ऐसा कर रहा है. मगर इस तरह की लापरवाही से हर किसी को बचना चाहिए. क्योंकि ऐसी घटनाएं से लोग जान भी गंवा सकते हैं. स्टंट से जुड़े वीडियो को @brijeshchaodhry नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, “आग के लपट से पुआल में आग लग जाती तो भाई का रील के चक्कर में कबाब बन जात.” दूसरे यूजर ने लिखा है, “जलता हुआ भूत बाइक से जा रहा है.” हजारों व्यूज इस वीडियो पर अभी तक आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.