Stunt Ka Video: कुछ लोगों को स्टंट दिखाने का खूब शौक होता है. कई लोग तो स्टंट के लिए लिए जान भी जोखिम में डाल देते हैं. फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है वो जुड़ा तो स्टंट से है मगर खूब हंसा रहा है. इसमें एक लड़का बीच पर खड़ी लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करता नजर आता है. यह वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है, जहां लोग घूमने और मौसम का आनंद लेने पहुंचे थे. इसी बीच करीब 12–13 साल का एक लड़का वहां आता है और लड़कियों का ध्यान खींचने के लिए स्टंट दिखाने लगता है. वह बिना सोचे-समझे भीड़ के बीच बैक फ्लिप करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीधे सिर के बल सड़क पर गिर जाता है.
स्टंट से आफत में पड़ा लड़का
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के की टाइमिंग बिल्कुल गलत हो जाती है. जैसे ही वह हवा में उछलता है, उसका पैर फिसल जाता है और वह जोर से जमीन पर गिर पड़ता है. गिरते ही वह अपने सिर को पकड़ लेता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे काफी तेज चोट लगी है. वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं और उसे अचरज भरी नजरों से देखने लगते हैं. कुछ लोगों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई देती है. कई बार उसकी हालत देखकर हंसी भी आती है.
स्टंट से जुड़ा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर saddam_nd_crew नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, और देखते ही देखते मिलियन में व्यूज बटोर चुका है. नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कई लोग लड़के की हरकत को बेवकूफी और खतरनाक कह रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में युवाओं को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें. यह वीडियो एक सीख भी देता है कि दूसरों को इंप्रेस करने या वायरल होने के चक्कर में ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.