1 हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज? टाइम ट्रैवल का दावा करने वाले शख्स की डरावनी भविष्यवाणी जान कांप जाएंगे आप

Time Travel: टाइम ट्रैवल करने का दावा करने वाले एक शख्स ने धरती के भविष्य को लेकर कई होश उड़ा देने वाली भविष्यवाणी की है, जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ उसी की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं शख्स ने क्या दावा किया?

Published date india.com Published: December 15, 2025 11:15 PM IST
Sun Will Disappear For A Week Prediction
Sun Will Disappear For A Week Prediction

टाइम ट्रेवल एक ऐसी सोच है जिसे अब तक विज्ञान ने सच्चाई के रूप में स्वीकार नहीं किया है, लेकिन फिर भी इसके बारे में जानने के लिए लोगों में काफी जिज्ञासा देखने को मिलती है. किताबों, फिल्मों और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कहानियां बार-बार सामने आती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक शख्स के दावे ने हलचल मचा दी है. यह व्यक्ति खुद को टाइम ट्रैवलर बताता है और कहता है कि वह भविष्य की यात्रा कर चुका है. हालांकि वैज्ञानिक तौर पर ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी लोग इसे लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं.

किस साल की यात्रा कर लौटने का कर रहा दावा

गार्जियन सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टिकटॉक पर एक्टिव एक यूजर ने दावा किया है कि वह साल 2671 में जाकर वापस 2024 में लौटा है. खुद को टाइम ट्रेवलर बताने वाला यह शख्स कहता है कि उसने भविष्य में होने वाली कई घटनाएं अपनी आंखों से देखी हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली थी. लौटने के बाद उसने साल 2671 से जुड़ी कुछ बेहद अजीब और डरावनी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए. उसने दावा किया कि भविष्य में दुनिया को ऐसे हालात देखने पड़ेंगे, जिनकी कल्पना भी आज के समय में करना मुश्किल है.

पहले भी कर चुका है बड़ी भविष्यवाणियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटॉक अकाउंट @radianttimetraveller चलाने वाले एनो अलारिक नाम के शख्स ने पहले भी कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं. उसने अतीत में पृथ्वी से टकराने वाली रहस्यमयी प्लेट्स, एलियंस से इंसानों के आमने-सामने होने और तीसरे विश्व युद्ध जैसी घटनाओं का जिक्र किया था. हालांकि इनमें से किसी भी दावे का कोई ठोस सबूत नहीं मिला. इसके बावजूद उसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहे और लाखों लोग उन्हें देखने लगे. अब एक बार फिर उसके नए दावे ने लोगों में डर और जिज्ञासा दोनों पैदा कर दी है, जो सचमें काफी डरावने हैं.

एक हफ्ते के लिए सूरज के गायब होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस बार उस शख्स ने सबसे डरावनी भविष्यवाणी की है. उसके अनुसार साल 2671 में 9 नवंबर को सूरज पूरे एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा. उसने दावा करते हुए कहा कि 9 नवंबर के बाद 12 नवंबर को अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे से एक एलियन मिलने की बात सामने आएगी. उसके मुताबिक यही रहस्यमयी जीव एक ऐसी बीमारी फैलाएगा, जिसका कोई इलाज नहीं होगा और जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल जाएगी. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इन्हें सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल कहानियों की तरह ही देखना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Disclaimer: ये आर्टिकल पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारियों पर आधारित है. India.com इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.