टीचर ने WhatsApp पर दिखाई सख्ती तो स्टूडेंट ने Reddit पर खोल दी पोल! देखें Viral पोस्ट

रेडिट पर स्टूडेंट्स ने अपने टीचर का व्हाट्एप मैसेज शेयर किया है. यह पोस्ट वायरल है, इस स्क्रीनशॉट में टीचर सभी स्टूडेंट्स को कॉलेज आकर उनसे अटेंडेंस लगवाने को कहती है, ऐसा नहीं करने पर उन्हें इंटरनल में फेल करने और इग्जाम फॉर्म नहीं भरने देने का डर दिखाती है.

Published date india.com Published: December 7, 2025 4:28 PM IST
Reddit teacher student (सांकेतिक चित्र)
Reddit teacher student (सांकेतिक चित्र)

Teacher-Student WhatsApp Chat Viral: सामान्यत: शिक्षक बच्चों का भला ही चाहते हैं. हायर स्टडीज में विचारधारा का मसला आ सकता हो लेकिन उसके बावजूद शिक्षक हमेशा अपने स्टूडेंट्स को करियर में आगे बढ़ाने की चाह रखते हैं. रेडिट पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल है, जिसमें एक छात्र ने अपनी टीचर के लैंग्वेज से आपत्ति जताते हुए व्हाट्सएप चैट का  स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया. इस वायरल पोस्ट के कमेंट में भी ढ़ेर सारे स्टूडेंट्स अपने-अपने ग्रुप के व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं. आइये जानते हैं पूरा मामला…

इंटरनल में लगवा दूंगी बैक!

Reddit पर यूजर SwingFar7984 ने अपनी क्लास टीचर का व्हाट्सएप मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि उसकी टीचर ने WhatsApp पर मैसेज कि करके कहा कि जिन लोगों ने फीस दी है, वे अपनी फीस की रसीद भेज दें और जब सबने भेज दी, तो अब वह चाहती है कि सब लोग उसके ऑफिस जाएं और एक-एक करके अपनी फीस की रसीद दिखाएं. यह नॉर्मल नहीं है, वह हर एंड सेमेस्टर एग्जाम में ऐसा करती है, जबकि वह अकाउंट्स डिपार्टमेंट से उन स्टूडेंट्स की लिस्ट मांग सकती थी जिन्होंने फीस दी है/ड्यू लिस्ट दी है. छात्र ने कहा कि मैडम का ऐसा करना बहुत परेशान करने वाला है और पूरे ग्रुप चैट इस तरह के मैसेज से भरे हुए हैं.

स्क्रीनशॉट को देखें तो उसमें लिखा था कि ज्यादा दिमाग खराब है तुमलोगों का, कोई कहीं भी हो कल कॉलेज आना सबका अनिवार्य है. 100% अटेंडेंस चाहिए. मैडम आगे लिखती है कि कॉलेज फी देकर तुम लोगों ने एहसान कर दिया है तुम लोगों ने, सबको कल आना है. सब का मतलब होता है सब, नहीं तो इग्जाम फॉर्म भरकर दिखाना. वहीं जिसने कल आकर अटेंडेंस नहीं दी उसे इंटरनल में बैक लगवाने की बात कह रही थी.

Mam mesaage shared on WhatsApp

Mam mesaage shared on WhatsApp

टीचर को ही ग्रुप से किया रिमूव

कमेंट में एक यूजर ने भी अपने ऑफिशियल क्लास का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने अपने मैम को ही ग्रुप से रिमूव कर दिया था. मैम ने उस मैसेज में बच्चों को अपने क्लास नोट को पूरा करके चेक कराने के आदेश दिए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बच्चों ने उनके स्माइली लगाया, फिर उन्हे ग्रुप से ही रिमूव कर दिया. हालांकि, बच्चे ने कमेंट में अगले दिन की बात नहीं लिखा था. ऐसे में अगले दिन क्या हुआ होगा, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है. बाकी कॉलेज प्रशासन को अपने टीचर को ट्रेनिंग देने की जरूरत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.