Trending: कितना भयावह था यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का मंजर, देश लौटे शख्स ने सबकुछ बताया

Trending: तेलंगाना का 22 वर्षीय युवक आखिरकार स्वदेश लौट आया है. महीनों तक यूक्रेन-रूस की युद्धग्रस्त सीमा पर फंसे रहने के बाद वो देश लौटा है.

Published: September 15, 2024, 11:17 AM IST

Trending: रूस की सेना में मर्जी के बगैर भर्ती किए जाने और महीनों तक यूक्रेन-रूस की युद्धग्रस्त सीमा पर फंसे रहने के बाद तेलंगाना का 22 वर्षीय युवक आखिरकार स्वदेश लौट आया है. उसने स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया. मोहम्मद सूफियान ने कहा, “मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं घर लौट आया हूं. वहां जारी युद्ध के भयावह दृश्य अभी भी मेरे जहन में ताजा हैं.” सूफियान यूक्रेन के साथ युद्ध में रूसी सेना में सहायक कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था और शुक्रवार रात वह सुरक्षित घर लौट आया.

घर लौटा युद्धग्रस्त सीमा पर फंसा शख्स

सूफियान तेलंगाना के नारायणपेट जिले का निवासी है. उसने वापसी में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तेलंगाना सरकार और मीडिया को धन्यवाद दिया. सूफियान ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि मुंबई स्थित एक रोजगार एजेंट ने उसे सुरक्षाकर्मी की नौकरी देने का वादा किया था, जिसके बाद वह दिसंबर 2023 में चेन्नई और दुबई के रास्ते रूस पहुंचा. सूफियान ने बताया कि लेकिन उसे रूस-यूक्रेन सीमा पर ले जाया गया और वहां प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद उसे वाहनों में सामान भरने और बंकर बनाने जैसे काम सौंपे गए.

यूक्रेन-रूस युद्ध का भयावह मंजर

सूफियान और उसके जैसे अन्य लोगों को एहसास हुआ कि उन्हें गुमराह किया गया है, लेकिन वे मुख्य एजेंट से संपर्क स्थापित नहीं कर सके. सूफियान ने बताया कि उसे अग्रिम मोर्चे के करीब तैनात किया जाया गया, जहां युद्ध के कारण उसे रात को नींद नहीं आती थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. सूफियान ने बताया कि बाद में जब उसने अपनी समस्या सुनाई, तो उसे अग्रिम मोर्चे से करीब 60 किलोमीटर दूर रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेनी क्षेत्र में एक ‘ग्रीन जोन’ में स्थानांतरित कर दिया गया.

सरकार का जताया आभार

उसने कहा, “हम आठ महीने तक जंगल में रहे. केंद्र सरकार ने मॉस्को से दिल्ली पहुंचने के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की.” सूफियान के परिवार ने इस साल जुलाई में बातचीत के दौरान उम्मीद जताई थी कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा के बाद उनका बेटा घर लौट आएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने रूस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष रूसी सेना के साथ ‘सहायक कर्मी’ के तौर पर काम कर रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वापस भेजने के मुद्दे को बहुत मजबूती’ के साथ उठाया था, जिसके बाद पुतिन ने इस मांग पर सहमति जताई थी. (इनपुट्स एजेंसी)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Hyderabad की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.