TVK की प्रचंड जीत के बाद वायरल हुआ फिल्म का सीन, फैन्स बोले- विजय ने पहले ही अनुमान लगा लिया था

Written By: Nandan Singh Updated by: Nandan Singh
Updated Date:May 5, 2026 4:58 PM IST

थलपति विजय की फिल्म का एक सीन जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की राजनीति में भी सुपरहिट एंट्री हुई है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कलागम' यानी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको चौंका दिया. 234 सीटों वाली विधानसभा में उनकी पार्टी ने 108 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है. बहुमत का आंकड़ा 118 है, इसलिए सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस नतीजे के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं. उनके फैंस और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इसी के साथ उनकी फिल्म से जुड़ा एक सीन भी वायरल होने लगा है.

Advertising
Advertising

यहां देखिए वायरल सीन:

क्यों वायरल हो रहा फिल्म का सीन?

थलपति विजय की फिल्म'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के उस सीन में एक गाड़ी दिख रही है. गाड़ी का नंबर प्लेट 'TN 07 CM 2026' लोगों का ध्यान खींच रहा है. फैंस इस नंबर को खास मायने दे रहे हैं. उनके मुताबिक 'TN' का मतलब तमिलनाडु, 'CM' का मतलब चीफ मिनिस्टर यानी मुख्यमंत्री और '2026' का मतलब 2026 के विधानसभा चुनाव का संकेत है. चुनाव में टीवीके के प्रदर्शन के बाद इस सीन को लोग एक तरह की भविष्यवाणी मानने लगे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि विजय ने पहले ही अपने राजनीतिक भविष्य की झलक दे दी थी.

विजय की तस्वीर भी वायरल

फिल्म के को-स्टार प्रेमगी अमरेन ने भी इस सीन को शेयर कर इस चर्चा को और बढ़ा दिया है. इसी बीच विजय की बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें वो दिग्गज नेता करुणानिधि के पीछे खड़े हैं और मुस्कुरा रहे हैं. ये तस्वीर एक कार्यक्रम की बताई जा रही है. फोटो को फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया है. बताया जा रहा है कि यह तस्वीर किसी पुराने कार्यक्रम की है. लोग इस तस्वीर को विजय के राजनीतिक सफर से जोड़कर देख रहे हैं, और कह रहे हैं कि किसे पता था एक दिन ये बच्चा इतनी ऊंचाइयों को छूएगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें