सिर्फ 20 सेकंड में दुकान से साफ हो गया करोड़ों का सोना-चादी, इधर मजे से सोते रहे चाचाजी | देखिए वीडियो

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:June 15, 2026 10:13 PM IST

वायरल क्लिप में एक बुजुर्ग चाचाजी गहरी नींद में सोता नजर आता है, जबकि उसी दौरान एक शख्स बेहद आराम से दुकान के अंदर रखा बैग उठाकर चलता बनता है.

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वायरल क्लिप में एक बुजुर्ग चाचाजी गहरी नींद में सोता नजर आता है, जबकि उसी दौरान एक शख्स बेहद आराम से दुकान के अंदर रखा बैग उठाकर चलता बनता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी घटना के दौरान दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगती. वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति तकिया लगाकर आराम से सो रहा है. आसपास का माहौल बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है. तभी एक शख्स दुकान के पास पहुंचता है और बड़ी सावधानी से एक बैग निकाल लेता है. इसके बाद वह वहां से निकल जाता है. कुछ सेकंड बाद वह दोबारा लौटता है और जिस दराज से बैग निकाला था, उसे बंद करके चला जाता है.

Advertising
Advertising

VIDEO: राजस्थान में अचानक आई धूल भरी आंधी, देखिए कैसे मिनटों में पलट गया मौसम का मिजाज

आराम से सोते रहे चाचाजी और लुट गया सोना

इस करीब बीस सेकंड की घटना के दौरान दुकानदार की नींद नहीं टूटती. हालांकि वीडियो के आखिर में वह उठता हुआ नजर आता है, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, यह फुटेज में दिखाई नहीं देता. इसी वजह से वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह एक ज्वेलरी शॉप का मामला है और बैग में भारी मात्रा में सोना और चांदी रखी हुई थी. दावे के मुताबिक करीब पांच किलो सोना और 12 किलो चांदी चोरी हो गई. मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इंडिया डॉट कॉम हिंदी भी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है.

यहां एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

इधर वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इतनी कीमती दुकान में इस तरह सो जाना बड़ी लापरवाही है. वहीं कई यूजर्स का मानना है कि चोर को पहले से दुकान के बारे में सारी जानकारी थी. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि अगर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो आरोपी तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें