Chor Ka Video: चोर ने बिना चाबी खोल दी स्कूटी की डिग्गी, टायर के नीचे हाथ लगाया और खुल गया लॉक | देखें वीडियो

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:February 4, 2026 11:50 AM IST

Chor Ka Video: इसमें दिखाया गया है कि किस तरह चोर बिना चाबी के स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखा सामान चुरा लेते हैं और मालिक को भनक तक नहीं लगती.

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो खूब हंसाता है. मगर कई बार आंखें फटी रह जाती हैं. यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है. अभी ठीक वैसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो ने स्कूटी चालकों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल इसमें दिखाया गया है कि किस तरह चोर बिना चाबी के स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखा सामान चुरा लेते हैं और मालिक को भनक तक नहीं लगती. अगर आप भी अपनी स्कूटी की डिग्गी में कीमती सामान रखकर बाहर छोड़ देते हैं तो अब सावधान हो जाइए.

Advertising
Advertising

VIDEO: समधन से ही इश्क लड़ा बैठा शख्स, प्लान बनाकर भागता तभी गांव वालों ने पकड़ लिया | देखें वीडियो

इतना चालाक चोर नहीं देखा कभी

वीडियो देखकर मालूम होता है कि पुलिस ने ऐसे चोर को पकड़ा है जो स्कूटी की डिग्गी से बड़ी चालाकी से सामान चुरा लेता है. हैरानी की बात है इसके लिए चोर को किसी चाबी की जरुरत नहीं होती है. इतना ही नहीं चोर को सामान चुराने के लिए लॉक तोड़ने की जरुरत भी नहीं पड़ी. चोर ने स्कूटी के टायर के नीचे या बॉडी के एक खास हिस्से में हाथ डालकर डिग्गी का लॉक खोल दिया. चोर ने लॉक इतनी जल्दी खोला कि देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हाथ लगाते हुए खुल गया लॉक

वीडियो में आगे देखेंगे कि चोर स्कूटी के नीचे हाथ ले जाता है और तुरंत लॉक खुल गया. फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. वीडियो इंस्टाग्राम पर newslookindia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो अभी तक हजारों व्यूज और शेयर बटोर चुका है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें