चोरी के बाद हुआ पछतावा, चोर ने माफीनामे के साथ घर के दरवाजे पर रख दी चुराई हुई ये कीमती चीज

Viral News: केरल से एक अनोखा चोरी का मामला समाने आया है जब चोर ने महिला की सोने की चेन चुराने के बाद माफीनामे के साथ लौटा दी.

Published date india.com Updated: August 14, 2025 5:37 PM IST
चोरी के बाद हुआ पछतावा, चोर ने माफीनामे के साथ घर के दरवाजे पर रख दी चुराई हुई ये कीमती चीज

आपने अक्सर चोरी की घटनाओं में सुना होगा कि चोर सामान चुरा ले जाते है, तो लोगों को काफी परेशानी झेलने पड़ जाती है. इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट लिखवाना फिर जांच का होना और चोर इन सब के बाद भी मुश्किल से पकड़ा जाता है. लेकिन केरल की एक महिला के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था जब चोर ने चोरी के नौ दिन बाद उसका सोने का पेंडेंट एक सॉरी नोट्स के साथ वापस कर दिया.

चोर ने महिला को लौटाई सोने की चेन

ओनमनोरमा न्यूज की माने, तो केरल में पोइनाची स्थित परम्बा लक्ष्मी निवास निवासी एम. गीता ने मेलपरम्बा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति के साथ बस में यात्रा करते समय उनका शादी का पेंडेंट चोरी हो गया. इसके बाद पुलिस ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुपों में गुम हुई चेन की जानकारी शेयर कर दी.

हालांकि, जब चोरी के बाद कुछ दिन जब दंपति पोइनाची जाने वाले थे, तो उन्होंने देखा कि चोरी की गई चेन और पत्र बड़े ही अच्छे तरीके से उनके घर के बरामदे में रखे हुए थे.

चोर ने नोट में क्या लिखा था?

चोर के नोट में लिखा था, इस चेन को मेरे पास आए नौ दिन हो गए हैं, पहले तो मैं खुश था. लेकिन जब भी मैं इसे पकड़ता, मुझे एक अजीब सी सनसनी, हल्की सी घुटन महसूस होती. मैं बहुत देर तक सोचता रहा कि इसका क्या करूं. फिर मेरी नजर एक व्हाट्सएप मैसेज पर पड़ी जिसमें लिखा था कि ये शादी का गहना है. मैंने फैसला किया कि मैं नहीं चाहता कि किसी और को इससे कोई नुकसान हो. मैं अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता, इसे इतने लंबे समय तक रखने और आपको तकलीफ देने के लिए माफी चाहता हूं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.