Kanpur Ka Video: घर की दीवार फांदकर दबे पांव बेडरूम में पहुंचा चोर, लाखों रुपये के साथ iPhone भी ले गया

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:June 9, 2026 6:07 PM IST

Kanpur Ka Viral Video: वायरल वीडियो कानपुर का है, जहां चोर बड़े आराम से बेडरूम में पहुंचा और लाखों रुपये के साथ आईफोन भी चुराकर अपने साथ ले गया.

Chori Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में चोरी की वारदात से जुड़ा एक हैरानी भरा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें बेखौफ चोर बड़े आराम से घर की दीवार फांदता है और बिना डरे सीधे बेडरूम में पहुंच गया. चोर बेडरूम में लोगों को सोता हुआ देखकर भी घबराता नहीं है. वो आराम से बेड पर सो रही महिला को देखता है और फिर पूरे बेडरूम में अपनी नजर दौड़ाता है. चोर एकाएक दबे पांव बेड के सिहराने की तरफ जाता है और आईफोन उठाकर अपनी जेब में रख लिया. इसके बाद चोर ने एक और मोबाइल उठाया और उसे में भी अपने जेब में रख लिया. हैरानी होगी कि चोर इसके बाद भी भागता नहीं है. वो अभी बेडरूम में ठहरकर ही इधर-उधर देखता है. इसके बाद वो बड़े आराम पूरे घर में घूमता है और आखिर में लॉकर तक भी पहुंच गया. यहां चोर ने लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपये भी चुरा लिए.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- VIDEO: पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाते ही आग का गोला बन गई कार, सेकंडों में मच गई अफरा-तफरी

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

मालूम हो चोरी की ये पूरी वारदात घर में लगे कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो एक्स पर @priyarajputlive नाम के हेंडल से भी शेयर किया गया है. बताया गया कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश में कानपुर का है. यहां कल्याणपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कैलाश विहार में चोरी को घटना को अंजाम दिया गया. बताया गया कि जिस घर में चोरी हुई है वो भाजपा नेता ऋचा शुक्ला का है. चोरी के वक्त उनकी बहनें बेडरूम में सो रही थीं, जब चोर बड़े आराम से मोबाइल उठाकर ले गया.

एक्स पर देखें वीडियो

क्या बोले नेटिजन्स

मालूम हो चोरी की घटना से जुड़ा ये सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि चोर को चार्जर भी ले जाना चाहिए था, क्योंकि दूसरे चार्जर से मोबाइल फास्ट चार्ज नहीं होता है. हालांकि कुछ यूजर्स ने चोरी की सत्यता पर भी सवाल उठा दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो फर्जी लग रहा है. बेडरूम में कैमरा कौन लगवाता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें