Viral News: 17 लाख का हीरा निगल गया चोर, पुलिस ने 6 दिन तक टॉयलेट पर रखी नजर...किसी थ्रिलर फिल्म कम नहीं है इस चोरी की कहानी

Viral News: दुनिया में कई तरह की चोरियां होती हैं, लेकिन न्यूजीलैंड से सामने आया यह मामला बिल्कुल अजीब है. इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.

Published date india.com Published: December 5, 2025 5:37 PM IST
thief swallows pendant
thief swallows pendant

Viral News In Hindi: दुनिया में कई तरह की चोरियां होती हैं, लेकिन न्यूजीलैंड से सामने आया यह मामला बिल्कुल अजीब है. यहां एक चोर ने ज्वेलरी स्टोर से महंगा पेंडेंट तो चुराया ही, लेकिन उसे छुपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. चोरी करने के बाद उसने महंगा पेंडेंट सीधा निगल लिया. ऐसे में पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए 6 दिनों का इंतजार करना पड़ा.

17 लाख का पेंडेंट निगल गया चोर

यह अनोखा मामला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के Partridge Jewelers का है. पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय आरोपी ने करीब 19 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 17 लाख रुपये की कीमत वाला Fabergé Octopussy Pendant निगल लिया. यह पेंडेंट मशहूर जेम्स बॉन्ड फिल्म Octopussy से प्रेरित था और दुनिया में इसके केवल 50 ही टुकड़े बनाए गए हैं. इतनी कीमती ज्वेलरी को निगलने की घटना ने सभी को चौंका दिया है.

पुलिस ने रखी बाथरूम में निगरानी

जैसे ही दुकान वालों को चोरी का शक हुआ, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पेंडेंट उसके पेट में होने के कारण पुलिस के पास इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. पुलिस ने पूरी कस्टडी अवधि में उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी. यहां तक कि जब आरोपी बाथरूम जाता था, तब भी एक पुलिसकर्मी उसके साथ मौजूद रहता था, ताकि पेंडेंट बाहर आते ही उसे सबूत के तौर पर तुरंत सुरक्षित किया जा सके.

6 दिन बाद मिली सफलता

लगातार 6 दिन तक पुलिसकर्मियों ने आरोपी की निगरानी जारी रखी. पुलिस का कहना था कि वे आरोपी की सेहत और चोरी के सबूत दोनों पर पूरी निगरानी रख रहे थे. आखिरकार गुरुवार को पेंडेंट टॉयलेट के जरिए बाहर आ गया. पुलिस ने दस्ताने पहनकर उसे उठाया और तुरंत सबूत के तौर पर सुरक्षित कर लिया. जारी की गई तस्वीर में पेंडेंट अपनी गोल्ड चेन और दाम वाले टैग के साथ साफ दिख रहा है.

183 डायमंड से बना शानदार पेंडेंट

ज्वेलरी वेबसाइटों के मुताबिक यह पेंडेंट सोने से बना है, जिसमें 183 डायमंड और 2 नीलम जड़े हुए हैं. इसके अंदर सोने का ऑक्टोपस बना है जिसकी आंखों में काले हीरे लगाए गए हैं. यह डिजाइन जेम्स बॉन्ड फिल्म में दिखाए गए मशहूर नकली Fabergé Egg पर आधारित है. अब आरोपी को 8 दिसंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा और पेंडेंट व आरोपी दोनों पुलिस की हिरासत में रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.