दरियादिली की नई मिशाल! इस कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे करोड़ों के आलीशान घर, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम

450 कर्मचारियों वाली यह कंपनी, जिसका सालाना आउटपुट वैल्यू 70 मिलियन डॉलर है, आज अपने कर्मचारियों को फ्लैट देने की वजह से पूरी दुनिया के चर्चा के केन्द्र में बनी हुई है.

Published date india.com Published: December 23, 2025 3:46 PM IST
दरियादिली की नई मिशाल! इस कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे करोड़ों के आलीशान घर, वजह जानकर आप भी करेंगे सलाम
AI इमेज

आज की भागदौड़ भरी दुनिया और आर्थिक अस्थिरता के बीच, जहां हर तरफ छंटनी और वेतन कटौती की खबरें आम हैं. चीन की एक कंपनी ने मिसाल पेश की है, जहां दुनिया भर की बड़ी कंपनियां अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं. वहीं Zhejiang Guosheng नामक इस कंपनी ने अपने स्टाफ की मेहनत और वफादारी की ऐसी कद्र की है जिसे सुनकर हर कोई दंग है.

चाइना की कंपनी ने एम्पलाई को दी ये सौगात

आमतौर पर कंपनियां दिवाली या खास मौकों पर बोनस या छोटे-मोटे गिफ्ट्स देती हैं, लेकिन इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का फैसला लिया. कंपनी ने अपने स्टाफ के बीच 18 आलीशान फ्लैट्स बांटने का ऐलान किया है. यह कदम न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि कॉर्पोरेट जगत के लिए एक बड़ा संदेश भी है कि अगर एम्पलाई सुरक्षित महसूस करेगा, तभी कंपनी तरक्की करेगी.

ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी क्यों दे रही है फ्लैट?

Zhejiang Guosheng ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, जो मुख्य रूप से गाड़ियों के पुर्जे (ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स) बनाती है, का मानना है कि उनकी सफलता के पीछे उनके कर्मचारियों का हाथ है. कंपनी के जनरल मैनेजर के अनुसार, यह फैसला लॉन्ग टर्म विजन यानी लंबी अवधि की सोच के तहत लिया गया है. मैनेजर के अनुसार, कंपनी की मैनेजमेंट चाहती है कि उसके बेहतरीन कर्मचारी कहीं और जाने के बजाय यहीं टिके रहें और अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाएं. जब किसी कर्मचारी के सिर पर अपनी छत होती है, तो वह ज्यादा एकाग्रता और लगन से काम कर पाता है.

फ्लैट की कीमत और खासियत

बता दें कि इन फ्लैट्स की कीमत कोई मामूली नहीं है. एक-एक फ्लैट की कीमत करीब 1.3 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. जगह की बात करें तो ये काफी खुले और हवादार हैं, जिनका एरिया 1076 से 1615 स्क्वायर फीट तक है. ये सभी फ्लैट्स कंपनी के इंडस्ट्रीयल एरिया से महज 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं, ताकि कर्मचारियों को ऑफिस आने-जाने में कोई परेशानी न हो.

कर्मचारियों को कब और कैसे मिलेगी ये सौगात?

कंपनी ने इसके लिए एक पारदर्शी योजना बनाई है. इस साल यानी 2024 में 5 भाग्यशाली कर्मचारियों को फ्लैट दिए जा रहे हैं, जबकि अगले साल 8 और फ्लैट बांटे जाएंगे. पूरी योजना अगले तीन सालों में 18 फ्लैट्स देने की है. यह तोहफा उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो कंपनी में कम से कम तीन साल की सर्विस कर चुके हैं.

फ्लैट ट्रांसफर का नियम

कंपनी एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवा रही है. फ्लैट मिलने के बाद कर्मचारी को 5 साल की ऑफिशियल सर्विस और पूरी करनी होगी, जिसके बाद ही फ्लैट का मालिकाना हक (Ownership) पूरी तरह से उनके नाम ट्रांसफर किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.