By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Thor Ka Video: थॉर ने सिर पर बोतल रख बेटे से यूं लगवाया निशाना, डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Thor Ka Video: हॉलीवुड के सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ यानी थॉर ने अपने बेटे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
Thor Ka Video: हॉलीवुड के सुपरस्टार और सुपरहीरो ‘थॉर’ के नाम से मशहूर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ को फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहना खूब पसंद है. वो अकसर अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं. फैन्स भी उनके पोस्ट को हाथोंहाथ लेते हैं. क्रिस हेम्सवर्थ ने अब फिर से एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने बच्चे के साथ दिख रहे हैं. एक्टर अपने बेटे को यूनिक अंदाज में तीरंदाजी की प्रैक्टिस करा रहे हैं. थॉर यानी क्रिस हेम्सवर्थ का यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
थॉर के बेटे ने यूं लगाया निशाना
क्रिस हेम्सवर्थ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने सिर पर एक बोतल रखे हुए हैं. दूसरी तरफ से उनका बेटी तीर के माध्यम से उस पर निशाना लगा रहा है. उनके बेटे का निशाना बिल्कुल सटीक बैठता है. वीडियो को शेयर कर एक्टर ने लिखा है: “इसे घर पर ट्राई न करें. निशाना लगाने से पहले 63 दफा इसे ट्राई किया गया है. यह देखने लायक है. यह स्टंट कुछ क्रेजी लोगों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना किया था.” एक्टर ने इसके साथ ही #fathersonbonding जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है.
देखें वीडियो को-
वीडियो खूब हो रहा वायरल
थॉर यानी क्रिस हेम्सवर्थ का यह वीडियो किस कदर लोकप्रिय हो रहा है इस बात का अंदाज इसे मिलने वाले व्यूज और लाइक्स से लगाया जा सकता है. वीडियो को एक करोड़ 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि क्रिस हेम्सवर्थ जन्म 11 अगस्त 1983 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था. उनके पिता का नाम क्रेग हेम्सवर्थ और मां का लिओनी हेम्सवर्थ है. क्रिस ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में ‘गिनेवर जोन्स’ नाम के एक टीवी शो से की. उन्होंने इस शो में किंग आर्थर का किरदार बखूबी निभाया था. 7 साल तक टीवी में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मार्वल कैरेक्टर थॉर के कारण मिली है.
Also Read:
-
Class Ka Video: गणित में 18 नंबर दिए तो टीचर को ही पीट दिया, पहले थप्पड़ मारा फिर कर दी मुक्के की बरसात | हिला देगा वीडियो
-
Funny Video: घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर भाग गया भैंसा, कैमरे कैद हुआ ये नजारा होश उड़ा देगा | देखें वीडियो
-
VIDEO: अपने ही देश का नाम नहीं लिख पाए बाबर आजम, विकेट की स्पेलिंग भी नहीं आती | देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें