
Ikramuddin
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने ... और पढ़ें
Funny Video Today: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन दोस्त एक बड़ी मछली को पकड़ने की कोशिश में अपनी हालत खराब कर बैठे. वीडियो देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा. यह क्लिप समुद्र तट पर फिल्माया गया मालूम होता है. यहां तीन युवक उत्साह से भरे हुए एक रंग-बिरंगी बड़ी मछली को हाथों से पकड़ने की जद्दोजहद कर रहे हैं. मगर मछली इतनी फुर्तीली और ताकतवर निकली कि तीनों दोस्तों के पसीने छूट गए और वे खुद ही गिरते-पड़ते नजर आए.
वीडियो की शुरुआत में एक युवक समुद्र की उफनती लहरों में मछली को देखता है और उसकी पूंछ पकड़ने के लिए झपट्टा मारता है. मगर जैसे ही वह मछली को खींचता है, फिसलन भरी रेत पर उसका पैर फिसल जाता है और वह मुंह के बल गिर पड़ता है. यह देखकर उसके दो दोस्त मदद के लिए दौड़ते हैं. फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार है. इसमें देखेंगे कि तीनों मिलकर मछली पर टूट पड़ते हैं. कोई पूंछ पकड़ता है, तो कोई शरीर. मगर मछली बार-बार फड़फड़ा कर छूट जाती है. लहरें आती हैं और तीनों को भिगो देती है. तीनों एक-दूसरे पर गिरते हैं, रेत में लोट-पोट होते हैं और चिल्लाते नजर आते हैं.
पांच मिनट में शख्स पर टूट पड़ी दो मुसीबत, पहली से संभलता तभी दूसरी ने कमर तोड़ दी | देखें ये VIDEO
फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार है. इसमें देखेंगे कि तीनों मिलकर मछली पर दोबारा टूट पड़ते हैं. कोई पूंछ पकड़ता है, तो कोई शरीर. मगर मछली बार-बार फड़फड़ा कर छूट जाती है. पूरी वीडियो क्लिप में हंसी और चीखें गूंजती रहती हैं. करीब 50 सेकंड की इस जद्दोजहद में तीनों पूरी तरह रेत और पानी से तर-बतर हो जाते हैं. मालूम हो वीडियो नजर आ रही मछली माही या डॉल्फिन प्रजाति की लगती है, जो अपनी चमकीली रंगत और ताकत के लिए जानी जाती है.
समुद्र तट पर अचानक ऐसी मछली का फंस जाना दुर्लभ होता है, लेकिन इन दोस्तों के लिए उसे पकड़ने का मौका बन गया. वीडियो स्पेनिश भाषा में है, जिसमें युवक एक-दूसरे को निर्देश देते सुनाई देते हैं, जिससे लगता है कि यह लैटिन अमेरिका या स्पेन के किसी तट पर फिल्माया गया हो.
When your friend says he’s a great fisherman then this happens pic.twitter.com/1FHbCpfqTK
— AD (@ADRWC) December 26, 2025
वीडियो एक्स पर @ADRWC नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. जिसका कैप्शन है, ‘When your friend says he’s a great fisherman then this happens.’ पोस्ट को हजारों लाइक्स और रीपोस्ट मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में हंसते हुए लिख रहे हैं कि ‘यह तो असली फिशिंग फेल है!‘ या ‘मछली ने तीनों को सबक सिखा दिया!‘
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.