बुर्ज खलीफा पर गिरी बिजली, हैरान कर देने वाला नजारा हुआ वायरल...खुद दुबई के क्राउन प्रिंस ने शेयर किया वीडियो

बिजली गिरने की कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर वायरल होते देखी होगी. लेकिन क्या आपने कभी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरती देखी है? इस घटना का एक वीडियो खुद दुबई के क्राउन प्रिंस ने शेयर किया, जिसको देख हर कोई हैरान है. देखें पूरा वीडियो यहां...

Published date india.com Published: December 20, 2025 11:09 PM IST
Burj Khalifa Lightning Strike Viral Video
Burj Khalifa Lightning Strike Viral Video

दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के बारे में आपने कई खास बातें सुनी होंगी और इसकी तस्वीरें भी देखी होंगी. क्या आपने सोचा है जब इस आसमान छूती इमारत पर बिजली गिरती होगी तो कैसे नजारा देखने को मिलता होगा? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां बुर्ज खलीफा पर कुदरत का एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. तेज आंधी-तूफान के दौरान आसमान से गिरी बिजली सीधे बुर्ज खलीफा की चोटी से टकराई. इस दुर्लभ पल को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. ऊंची इमारत पर बिजली गिरने का यह दृश्य न सिर्फ रोमांचक था, बल्कि देखने वालों के लिए हैरान कर देने वाला भी था.

कुछ सेकंड का वीडियो, लेकिन असर जबरदस्त

शेयर किया गया वीडियो भले ही कुछ ही सेकंड का है, लेकिन इसकी तीव्रता हर किसी को चौंका देती है. अंधेरे आसमान में तेज बारिश की आवाज, गड़गड़ाती बिजली और अचानक बुर्ज खलीफा की चोटी पर चमकती रोशनी माहौल को बेहद डरा देने वाला बना देता है. शेख हमदान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा. लाखों लोगों ने इसे देखा, लाइक किया और कुदरत की इस ताकत को लेकर हैरानी जताई.

खराब मौसम की पहले से थी चेतावनी

जिस समय यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया, उस दौरान दुबई और यूएई के कई इलाकों में मौसम काफी खराब था. यूएई के नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी ने पहले ही बारिश, तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की थी. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक कई क्षेत्रों में तेज तूफान देखा गया. इसी मौसम के बीच बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसे दुर्लभ और असामान्य घटना माना जा रहा है.

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Fazza (@faz3)

सोशल मीडिया पर लोगों की चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की इसी की चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे कुदरत की ताकत बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा. कुछ लोग इसे डरावना मान रहे थे, जबकि कई लोगों ने इसे बेहद खूबसूरत और रोमांचक पल कहा. कई यूजर्स ने बुर्ज खलीफा की मजबूत इंजीनियरिंग की भी तारीफ की और कहा कि इतनी ऊंची इमारत का सुरक्षित रहना अपने आप में कमाल है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.