Animal Fight Video: नन्हे हिरण से पिट गया विशालकाय गैंडा, बचकर ऐसा भागा दोबारा वापस ही नहीं लौटा | देखें वीडियो

Animal Fight Video Today: वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि नन्हा हिरण खुद के सामने विशाल गैंडा देखने के बाद भी उससे भिड़ने के लिए आगे बढ़ता है. हैरानी तब होती है जब अकेले ने गैंडे को भगा भी दिया.

Published date india.com Updated: January 11, 2026 8:49 AM IST
Animal Fight Video
जानवरों के बीच लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/X)

Wild Animal Fight Video: पोलैंड के व्रोत्सवाफ चिड़ियाघर में 9 जनवरी 2026 को एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. यहां एक 13 किलो वजनी नन्हा चीनी मंटजैक हिरण और 1700 किलोग्राम वजनी विशाल सफेद गैंडा आमने-सामने आ गए. साइज में 130 गुना का फर्क होने के बावजूद इस छोटे से हिरण ने गैंडे को ऐसा दौड़ाया कि गैंडा डर के मारे कांप गया और दोबारा उस इलाके में लौटकर आया ही नहीं. वीडियो में साफ दिखता है कि बर्फीले बाड़े में नन्हा हिरण बेधड़क गैंडे की तरफ बढ़ता है. मानो उससे ताकतवर कोई नहीं है. छोटे-छोटे सींगों से गैंडे के थूथन पर जोरदार हेडबट मारता है. गैंडा पहले तो हैरान रह जाता है. वो पूंछ हिलाकर खेलने की कोशिश करता है. मगर नन्हा हिरण कहां पीछे हटने वाला था.

Viral Video: कान में डालकर नाक से निकाल दिया धागा, होश उड़ा देगा लड़के का गजब टैलेंट | देखें वीडियो

विशालकाय गैंडे को पीछे धकेल दिया

फिर पूरी ताकत से गैंडे को पीछे धकेलता है और दौड़ाता है. आखिरकार मारुश्का नाम का ये विशालकाय जानवर डर के मारे पीछे हटता है और तेजी से भाग खड़ा होता है. पूरा सीन महज 28 सेकंड का है, लेकिन इतना धमाकेदार कि लाखों बार देखा जा चुका है. जू के केयरटेकर्स का कहना है कि दोनों जानवर बस खेल रहे थे. हिरण मेटिंग सीजन के जोश में ज्यादा आक्रामक था, जबकि गैंडा बहुत जेंटल और प्लेफुल है. किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, बस एक मजेदार पल था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एक्स पर देखें वीडियो

दोनों जानवरों से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर @KnightCziwi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है. वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.