Viral Video: शख्स ने AQI मॉनिटर को पहना दिया N95 मास्क, फिर रिजल्ट देखकर भौंचक्के रह गए लोग | देखें

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने जैसे ही AQI मॉनिटर को मास्क पहनाया चौंकाने वाला रिजल्ट देखने को मिला. इससे प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया.

Published date india.com Published: December 22, 2025 10:16 AM IST
Viral Video
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. (Photo/Instagram)

Viral Video Today: दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में जहरीली हवा ने लोगों का दम घोंट रखा है. साल के आखिरी महीने दिसंबर में AQI लगातार ‘सीवियर‘ और ‘हैजार्डसलेवल पर पहुंच रहा है. इससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो N95 मास्क की ताकत को साबित करता हुआ नजर आता है. वीडियो देखकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे. यह वीडियो मुंबई के जुहू बीच पर रिकॉर्ड किया गया है, जहां इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर अनीश भसीन ने एक साधारण सा प्रयोग किया. उन्होंने एक पोर्टेबल AQI मॉनिटर लिया और पहले बिना मास्क के हवा की गुणवत्ता चेक की. मॉनिटर पर AQI 191-200 के बीच दिखा, जो ‘पुअरकैटेगरी में आता है. इसका मतलब है कि सांस की तकलीफ और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाता है.

School Ka Video: लोकतंत्र किसे कहते हैं? जवाब में लड़की ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर टीचर ही भाग निकले | देखें वीडियो

N95 मास्क ने दिया कमाल का रिजल्ट

फिर आया असली सरप्राइज! अनीश ने मॉनिटर के पीछे वाले एयर इनलेट (हवा आने वाले हिस्से) पर N95 मास्क लगा दिया. कुछ ही सेकंड्स में कमाल हो गया. AQI तेजी से गिरकर 35-37 तक पहुंच गया, जो ‘गुड’ कैटेगरी में है. यानी हवा अचानक साफ हो गई. जैसे ही मास्क हटाया, AQI फिर से 200 के पार चला गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, N95 मास्क वाकई काम करते हैं.’ मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया. वीडियो कुछ ही समय में लाखों व्यूज और शेयर मिले.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Aneesh Bhasin (@aneeshb)

क्या बोले एक्सपर्ट्स

इधर कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि N95 मास्क PM2.5 जैसे खतरनाक कणों को 95% तक फिल्टर करता है. वैज्ञानिक स्टडीज भी यही साबित करती हैं कि N95 प्रदूषण से बचाव में सबसे प्रभावी है. लेकिन यह प्रयोग एक डेमो है. असल जिंदगी में मास्क का फिट होना जरूरी है, वरना लीकेज से असर कम हो सकता है. मालूम हो दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, लोगों को बाहर निकलने पर मास्क की सलाह दी गई है. डॉक्टरों सलाह दी है कि बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को N95 जरूर पहनना चाहिए. मालूम हो कि मास्क पर प्रयोग करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Aneesh Bhasin नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.