Train Ka Video A Man Climbed On The Train Engine And Stopped The Train With A Rope Watch Viral Video
Train Ka Video: रेल इंजन के ऊपर चढ़ शख्स ने रस्सी से रोक दी ट्रेन, लोग बोले- कोई मूवी चल रहा है क्या?
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रेल इंजन पर चढ़कर रस्सी से ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहा है.
Viral Video: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी कर जाने को तैयार है. इंटरनेट की दुनिया में फेसम होने के लिए कई लोग खतरनाक स्टंट का सहारा लेते हैं. इस तरह के वीडियो आपको सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाएंगे. इन दिनों इसी तरह का एक वीडियो काफी सुर्खियों में हैं, इसमें एक शख्स रेल के इंजन पर चढ़कर रस्सी से ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहा है.
कोई मूवी चल रहा है क्या?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेल के इंजन पर चढ़कर, लोहे की रोड में रस्सी बांधकर ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहा है. वीडियो को देख लोग फिल्म टाइगर के सीन को याद कर रहे हैं, जिसमें सलमान खान इसी तरह से ट्रेन रोकते हैं.
इस वीडियो को देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हुए. कुछ लोग तो इसे देखकर अपने आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं और कह रहे हैं कि- कोई मूवी चल रहा है क्या?. अभी तक इस वीडियो का पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां और कब का है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indianrareclips नामक के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि ‘इस लेवल का खतरनाक स्टंट व्यूज और लाइक के लिए कौन करता है भाई. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भाई ये रियल लाइफ है ना की रील लाइफ इस लेवल का स्टंट करने की क्या जरूरत है. कई लोगों का मानना हैं कि ये वीडियो भारत का तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.