Train Ka Video: सैकड़ों की संख्या में वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं. इनमें ज्यादातर एक टाइम देखने वाले होते हैं. मगर कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं और बार-बार देखे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें ट्रेन की एक बोगी में यात्रियों ने अजीब कारनामा किया. सबने ट्रेन की चादर ओढ़कर आंखों पर चश्मा लगा लिया. पूरी बोगी में एक जैसे लोग देखकर कोई भी चौंक जाएगा. सोचिए टीटीई इसी बीच पहुंच गया तो उसका क्या हाल होगा. वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है.
ट्रेन में यात्रियों ने किया प्रैंक
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में आप देखेंगे कि ट्रेन की एक बोगी में कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया. सबने एसी बोगी में मिलने वाली सफेद चादर को सिर से लेकर पांव तर ओढ़ लिया. फिर काला चश्मा ऊपर से पहन लिया. ऐसा करके सभी अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए. कुछ लेट गए. नीचे से लेकर ऊपर की सीट तक हर जगह एक जैसा ही सीन फिर नजर आने लगा. मालूम होता है कि सबने इसके लिए पहले ही प्लान बनाया होगा. इस दौरान कोई अन्य यात्री या टीटीई आए तो क्या होगा इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं.
एक्स पर देखिए वीडियो को:
ये डरावनी शक्ल नहीं, मजबूरी की चाल है
जब भूत बनकर बैठोगे,
तो T.T. भी बोलेगा
“भाई, आज रहने दो”
रेलवे स्टेशन का हाल यही है pic.twitter.com/mgP4koIk7D
इस प्रैंक वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है. देखकर यात्रियों की भी हंसी छूट रही है. वीडियो को @renuy305 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है: “ये डरावनी शक्ल नहीं, मजबूरी की चाल है. जब भूत बनकर बैठोगे, तो टीटीई भी बोलेगा, “भाई, आज रहने दो” रेलवे स्टेशन का हाल यही है. एक यूजर ने लिखा है, ‘रेलवे स्टेशन पर भी सबकी अपनी-अपनी ‘सर्वाइवल स्ट्रैटेजी’ चलती रहती है, लेकिन टिकट साथ हो तो डर किस बात का!’चंद सेकेंड का यह प्रैंक वीडियो हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज बटोर चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.