Train Ka Video Chalti Train Pakadne Lagi Ladki Rail Ka Video Google Trends Girl Started Running To Catch Moving Train Suddenly Omg Thing Happened With Her
Train Ka Video: फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन पकड़ने भागी लड़की, मगर जो हुआ आंखें फटी रह जाएंगी | देखें वीडियो
Train Ka Video: देख सकते हैं कि किस तरह लड़की चलती ट्रेन को पकड़ने के लिए भागती है. मगर जो हुआ वाकई में हिल जाएंगे.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ नजारे बिल्कुल हैरान कर देने वाले होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं बिल्कुल गंभीर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल ध्यान खींच रहा है जो होश उड़ाने वाला है. इसमें एक कपल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट करने की कोशिश में था. मगर फ्रेम में जो दिखा उसने दोनों को हंसी का पात्र बना दिया. आलम यह है कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने लगा है. इसे देखने के बाद यूजर्स खूब रिएक्शन पोस्ट कर रहे हैं.
चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी
वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की बुर्का पहने दिखाई दे रही है. वो ट्रेन आने का इंतजार कर रही होती है. कुछ देर में ट्रेन आती है और लड़की उसके पीछे-पीछे भागना शुरू कर देती है. लड़की किसी तरह चलती ट्रेन को पकड़ लेना चाहती है ऐसा मालूम होता है. कुछ देर बाद स्थिति साफ होती है कि एक कपल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का सीन दोहरा रहा था. आप देखेंगे कि ट्रेन के गेट पर एक लड़का खड़ा है और वो लड़की की तरफ हाथ आगे बढ़ाता है. हाथ पकड़ने के बाद भी लड़की ट्रेन में चढ़ नहीं पाती है बल्कि उल्टा नीचे गिर जाती है.
वीडियो में आप आगे देखेंगे कि लड़की ट्रेन की पटरियों के बगल में गिर जाती है और ट्रेन आगे बढ़ जाती है. इस तरह चाहते हुए भी वो ट्रेन को पकड़ नहीं पाती है. इसे sudhirsingh243 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘काजोल बनने के चक्कर में हंसी का पात्र बन गई लड़की.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये लड़की के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता था.’ इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.