Train Ka Video: चलती ट्रेन से उतरना चाहता था यात्री, मगर जो हुआ बेचारे की जान ही सूख गई | देखें वीडियो

Train Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की गलती कर बैठता है. आगे जो हुआ कोई भी दहल जाएगा.

Published date india.com Published: October 31, 2024 9:48 AM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बुरी तरह गिर जाता है. यह घटना मुंबई की है, जहां की लोकल ट्रेनें रोजाना लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं. कई बार पीक आवर में लोग इतनी जल्दी में होते हैं कि उतरते समय सावधानी नहीं बरतते, जिससे अक्सर हादसे होते हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री ट्रेन से उतरते समय किस तरह मुश्किल में पड़ जाता है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्रेन से गिरा यात्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा है. वो इतनी जल्दबाजी में दिखा कि ट्रेन रुकने का इंतजार भी ना कर सका. ट्रेन अभी चल ही रही था तभी यात्री उससे उतरने लगा. मगर उतरते समय वो लड़खड़ा जाता है और बुरी तरह गिर जाता है. उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह पटरी के नीचे नहीं आया, बल्कि दरवाजे में लटक जाता है. प्लेटफॉर्म पर खड़े अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं और सही तरीके से उतरने की सलाह देते हैं.

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो:

बाल-बाल बचा यात्री

इस घटना ने यह दिखाया है कि ट्रेन से उतरते वक्त कितनी सावधानी जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना सोचे समझे ट्रेन से उतरने में जल्दबाजी करते हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @suraj_patel_jj नाम से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोगों ने देखा है. वीडियो पर कई यूजर कॉमेंट कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा के सुझाव भी शामिल हैं. इस तरह के वीडियो हमें याद दिलाते हैं कि ट्रेन यात्रा करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए. छोटी लापरवाही भी बड़ा हादसा बना सकती है, इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.