Train Ka Video: नई ट्रेन का भी यात्रियों ने कर दिया बुरा हाल, फर्श का ऐसा कबाड़ा किया देखते ही भड़क उठेंगे आप

Train Ka Video: देख सकते हैं कि कुछ यात्री नई ट्रेन का भी कबाड़ा बना रहे हैं. सभी मूंगफली खाकर फर्श को छीलके से भर देते हैं. वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

Published date india.com Updated: January 12, 2026 10:59 AM IST
Train Ka Video
ट्रेन का कर दिया बुरा हाल (@DrNimoYadav)

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है. इसमें लोगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को लेकर सवाल उठाया गया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बे के अंदर हर तरफ मूंगफली के छिलके फैले हुए हैं. कुछ यात्री मूंगफली खाकर उसके छिलके सीधे ट्रेन के फर्श पर फेंक रहे हैं. धीरे-धीरे पूरा फर्श इन्हीं छिलकों से भर जाता है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यात्रियों को इस गंदगी से कोई फर्क ही नहीं पड़ता, न तो वे सफाई को लेकर चिंतित दिखते हैं, और न ही यह सोचते हैं कि इससे दूसरों को परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सार्वजनिक जगहों पर लोग इतनी लापरवाही क्यों करते हैं.Train Ka Video

ट्रेन को कर दिया गंदा

वायरल वीडियो में जो ट्रेन का नजारा दिख रहा है उसे बिहार का बताया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि यह एक नई ट्रेन है. नई ट्रेन होने के बावजूद उसका यह हाल देखकर लोग हैरान हैं. सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर नई ट्रेनें चलाती है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके, लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों के कारण इन सुविधाओं को खराब कर देते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि यात्रियों को इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि ट्रेन को साफ रखना उनकी भी जिम्मेदारी है. अगर सफाई करना संभव नहीं है, तो कम से कम गंदगी फैलाने से तो बचा ही जा सकता है.

Bihar Train Viral Video

सिस्टम नहीं सोच की समस्या

इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स का कहना है कि समस्या सिर्फ सिस्टम की नहीं, बल्कि लोगों की सोच की भी है. जब तक नागरिक खुद जिम्मेदार नहीं बनेंगे, तब तक बदलाव मुश्किल है. इस वीडियो पर इसी तरह के रिएक्शन लगातार पोस्ट हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया है, तो कुछ ने कहा कि यही वजह है कि भारत में सार्वजनिक जगहें जल्दी गंदी हो जाती हैं. लोगों का मानना है कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है.

Garbage In Train

यूजर्स ने की जुर्माने की बात

कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसी हरकतों के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए, ताकि लोग डरें और सुधरें. वहीं, कई लोगों ने दूसरों से अपील की है कि ट्रेन, बस या किसी भी सार्वजनिक स्थान को अपना घर समझकर साफ रखें. यह वीडियो हमें एक जरूरी सीख देता है कि छोटी-छोटी आदतें ही बड़े बदलाव लाती हैं. अगर हर लोग थोड़ा सा भी ध्यान रखे, तो हमारी ट्रेनें और देश दोनों साफ और बेहतर बन सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Peanut Shells On Train Floor

यहां पोस्ट हुआ यह वीडियो

ट्रेन से जुड़ा यह वीडियो @DrNimoYadav नाम के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है. चंद सेकेंड के इस वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं. यह वीडियो बीते 9 जनवरी को पोस्ट किया गया था. हालांकि स्पष्ट कर दें कि इंडिया डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है कि ये ट्रेन बिहार की ही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसी आधार पर खबर बनाई गई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.