Train Ka Video: खिड़की से लोगों को ट्रेन में भरने लगा शख्स, आगे जो किया आंखें फटी रह जाएंगी | देखें वीडियो

Train Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह शख्स ट्रेन में यात्रियों को खिड़की से अंदर घुसा रहा है. आगे का नजारा वाकई देखने लायक है.

Published date india.com Updated: October 26, 2024 10:20 AM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: ट्रेन की जनरल बोगी में हमेशा ठसाठस भीड़ देखने को मिलती है. यात्री ट्रेन खुलने के कई घंटे पहले ही लाइन लगा लेते हैं ताकि वो ट्रेन में सीट पा सकें. इतना ही नहीं कई लोग दबंगई दिखाकर जनरल बोगी में सीट पा लेते हैं तो कुछ ऐसे जुगाड़ लगाते हैं जिन्हें देख आंखें फटी रह जाती हैं. ऐसा ही एक जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स सीट के लिए अपने जानने वालों को खिड़की से ही ट्रेन में घुसा रहा है. इतना ही नहीं उसने सारा सामान भी खिड़की से ही अंदर कर दिया.

सीट के लिए ये कैसा जुगाड़

ध्यान खींच रहे वीडियो को देख मालूम होता है कि जनरल बोगी में इतनी भीड़ हो गई है कि ट्रेन में घुसना भी मुश्किल हो गया. इतने में एक शख्स आता है और कुछ लोगों को ट्रेन की खिड़की से अंदर घुसाने लगता है. पहले उसने एक शख्स को ट्रेन में भरा फिर उसका सामान भी अंदर कर दिया. शख्स ने एक महिला को भी उसी तरह सीट दिलाई. एक तरह जहां लोग ट्रेन के गेट से एंट्री लेकर सीट पाने के चक्कर में थे तो दूसरी तरफ ये शख्स ने खिड़की से लोगों को सीट दिलाने लगा. इसी दौरान किसी ने शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यहां एक्स पर देखिए वीडियो:

खिड़की से यात्रियों को किया अंदर

शख्स का अब यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है. इसे @BewithTamanna नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है. हाल ही में जनरल बोली से एक यात्री का वीडियो वायरल हुआ था. उसने सीट के लिए ऊपर वाली दो सीटों के बीच चादर बांध दिया था और फिर उसमें सो गया था. इस तरह के कई वीडियो नियमित अंतराल पर देखने को मिलते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.