Train Ka Video Ladke Ka Shirt Le Bhage Log Railway Station Ka Video Google Trends Omg Thing Happened With Boy Who Was Selling Shirt At Station See What Happened Next
Train Ka Video: रेलवे स्टेशन पर शर्ट बेचना पड़ा गया महंगा, ट्रेन आते ही लुट गया लड़का | देखें वीडियो
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लड़का स्टेशन पर ही मार्केटिंग करने लगता है. मगर जो हुआ हिल गया बेचारा.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ, जो रेलने स्टेशन का है. इसमें एक लड़का रेलवे स्टेशन पर शर्ट की मार्केटिंग करता नजर आ रहा है. वीडियो में वह कैमरे के सामने खड़ा होकर शर्ट की प्रीमियम क्वालिटी के बारे में बातें करता है और इसे बेचने की कोशिश करता है. वह अपनी शर्ट की खासियतों के बारे में बताने में पूरी तरह से मगन था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने उसकी सारी मार्केटिंग को पल भर में खत्म कर दिया. वीडियो में नजर आए अंत के सीन कई लोगों को हंसाने का काम किया तो कई लोगों को चौंका दिया.
रेलवे स्टेशन पर मार्केटिंग
वीडियो में यह देखा जा सकता है कि लड़का शर्ट की मार्केटिंग कर रहा था, तभी अचानक एक ट्रेन उसके पास से गुजरने लगी. ट्रेन के पास आते ही एक यात्री ने उसकी शर्ट खींच ली. लड़का यह समझ भी नहीं पाया कि क्या हो रहा है, और इसी दौरान दूसरा यात्री उसकी दो और शर्ट खींच कर ले गया. लड़का शर्टों को वापस लेने के लिए ट्रेन की ओर दौड़ा, लेकिन ट्रेन उससे तेज थी और वह कुछ नहीं कर सका. यह नजारा देखकर सभी लोग हंसी रोक नहीं पाए. वहीं दूसरी ओर शर्ट बेच रहा लड़का मायूस होकर जाती ट्रेन को देखता रह गया.
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसे इंस्टाग्राम पर @sarcasticschool_ नामक अकाउंट से भी शेयर किया गया है. इस मजेदार घटना को देखकर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि लड़के ने जो मार्केटिंग का तरीका अपनाया था, वह पूरी तरह से उल्टा पड़ गया. जबकि अन्य यूजर्स इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. हालांकि साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.