Train Ka Video: सीट के लिए ट्रेन में चल गए लात-मुक्के, एक की तो शर्ट भी फाड़ दी | देखें वीडियो

Train Ka Video: इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह अपर सीट पर बैठे दो लोगों में मारपीट होने लगती है. अंत का नजारा तो किसी के भी होश उड़ा देगा.

Published date india.com Published: October 18, 2023 2:10 PM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: ट्रेन के जनरल कोच में जो पहले पहुंच गया सीट पर कब्जा जमा लेता है. कुछ दबंगई से सीट हासिल करने की फिराक में रहते हैं तो कुछ अनुरोध करके बैठने की जगह मांगते हैं. जनरल कोच में देखते ही देखते भीड़ इतनी ठसाठस भर जाती है कि पैर रखने की भी जगह बड़ी मुश्किल से मिल पाती है. ट्रेन के जनरल कोच में ऐसा हो नहीं सकता कि सीट के लिए मारपीट या कहासुनी ना हो. आपने भी इस तरह का अनुभव कभी ना कभी जरूर किया होगा. अभी इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देख सकते हैं कि ऊपर वाली सीट के लिए दो बंदे किस तरह एक दूसरे को पीटने पर उतारू हो गए.

सीट के लिए भिड़ गए दो बंदे

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी ट्रेन के जनरल कोच में खचाखच भीड़ भरी पड़ी है. अपर सीट पर तीन लोग बैठे हुए हैं. तभी एक बंदे की कहासुनी साइड वाले शख्स से हो जाती है. पहले तो सबकुछ नॉर्मल सा लगता है. सभी माहौल पर हंसना शुरू कर देते हैं. लेकिन देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल जाती है. एक शख्स ने बीच में से एक बंदे को हटाया और सामने वाले शख्स से भिड़ पड़ा. देखथे ही देखते कॉलर पकड़ा-पकड़ी शुरू हो गई. एक दूसर पर दोनों घूसे बरसाने लगे. ऐसा लगा जैसा दोनों ही अपर सीट से नीचे गिर जाएंगे. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

खूब चले लात-घूंसे

वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोग लड़ाई को छुड़ाने की कोशिश में लगे रहते हैं मगर दोनों किसी की एक ना सुनते हैं और मारपीट में बिजी रहते हैं. इस दौरान एक बंदा दोनों की फाइट की कॉमेंट्री भी शुरू कर देता है. वो कहता नजर आ रहा है कि ये आम लड़ाई नहीं बल्कि WWE की लड़ाई है. एक बंदा रोमन रेंस है और दूसरा जॉन सीना से कम नहीं है. बंदे की इस कॉमेंट्री पर जमकर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. नजारा बिहार में किसी जगह का प्रतीत होता है. कुछ भी जिस तरह सीट के लिए दोनों में मारपीट हो रही है वो वाकई में चौंकाने वाली है.दोनों के साथ-साथ ट्रेन में बैठे कई अन्य यात्री भी घायल हो सकते थे.

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. कैप्शन के जरिए बताया गया है, बिहार के दो बंदे सीट के लिए ट्रेन में लड़ाई कर रहे हैं. चंद सेकेंड के इस वीडियो तो मिलियन में व्यूज मिल चुका है. एक यूजर ने लिखा है, ‘कॉमेंट्री ने मजा डबल कर दिया भाई.’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘लोकल ट्रेन की हालत सच में बहुत खराब है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.