Train Ka Video: यात्री की मदद करने ट्रेन से उतरा शख्स, फिर खुद ही नहीं चढ़ पाया | देखें वीडियो

Train Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि यात्री की मदद के लिए एक शख्स ट्रेन से उतरा मगर बाद में खुद ही नहीं चढ़ पाया. आगे जो हुआ वाकई मजेदार लगेगा.

Published date india.com Published: April 19, 2025 3:12 PM IST
Train Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इंसानियत दिखाते हुए किसी की मदद तो करता है. लेकिन बदले में खुद की ट्रेन ही छूट जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही है, तभी एक यात्री दोनों हाथों में बैग लिए चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन उसे दिक्कत हो रही होती है. इसी बीच एक और यात्री, जो पहले से ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होता है, उसकी मदद के लिए ट्रेन से उतर जाता है. वो पूरी लगन और भलाई के इरादे से उसकी मदद करता है और उसे ट्रेन में चढ़ा देता है.

मदद के चक्कर में छूटी ट्रेन

देख सकते हैं कि मदद करने वाला शख्स पूरी ईमानदारी से दूसरे यात्री को चढ़ाता है और उसके बैग भी अंदर रखवा देता है. लेकिन जब वह खुद ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, तब तक प्लेटफॉर्म खत्म हो चुका होता है और ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी होती है. नतीजा ये होता है कि जिसने मदद की, वो खुद ट्रेन में नहीं चढ़ पाता. वीडियो में यह सीन वाकई में इमोशनल भी है और फनी भी. एक पल को लगता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है, लेकिन अगले ही पल शख्स का चेहरा देखकर हंसी भी छूट जाती है, जब वो ट्रेन को जाता हुआ देखता है.

एक्स पर दिखेगा ये फनी वीडियो:

देखकर नहीं होगा यकीन

वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं. कोई उसे ‘सच्चा हीरो’ बता रहा है तो कोई कह रहा है ‘भाई ट्रेन तो छूट गई, लेकिन दिल जीत लिया.’ यह वीडियो @HasnaZaruriHai नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है, और देखते ही देखते हजारों व्यूज और लाइक्स मिल गए. यह वीडियो एक मजेदार उदाहरण है कि कैसे कभी-कभी अच्छा करने पर खुद नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, लेकिन ऐसी चीजें ही हमें इंसान बनाती हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.