Prank Ka Video: पटरी पर चैन से बैठा था कर्मचारी तभी आ गई 'सुपरफास्ट ट्रेन', फिर जो दिखा हंसी नहीं रुकेगी | देखें वीडियो

Prank Ka Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक शख्स के साथ लड़कों ने खतरनाक मजाक किया. इसे देखते ही हर कोई हंस पड़ा.

Published date india.com Published: December 10, 2025 8:52 AM IST
Prank Ka Video

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक प्रैंक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़के एक मेहनतकश शख्स के साथ ऐसा मजाक करते हैं, जिससे उसकी रूह तक कांप जाती है. क्लिप में साफ दिखाई देता है कि वह शख्स रेलवे ट्रैक पर अपना काम कर रहा होता है. वह पूरी तरह अपने काम में व्यस्त रहता है और आसपास कोई गड़बड़ी नहीं देखता. तभी पीछे से दो लड़के बेहद असली दिखने वाला ट्रेन का कट आउट लेकर आ जाते हैं. उन्होंने ट्रेन आने की आवाज वाला साउंड भी चला दिया, ताकि माहौल बिल्कुल असली लगे. वीडियो देखने वालों को यह प्रैंक शुरू में भले ही मजेदार लगे, लेकिन असल में यह काफी खतरनाक नजर आता है.

शख्स संग किया प्रैंक

देख सकते हैं कि जैसे ही उस शख्स को पीछे से ट्रेन की आवाज सुनाई देती है, वह घबरा जाता है. जब वह मुड़कर देखता है तो उसे लगता है कि सचमुच ट्रेन उसकी तरफ बढ़ रही है. डर के मारे उसके कदम लड़खड़ा जाते हैं और उसका चेहरा पीला पड़ जाता है. एक पल के लिए ऐसा लगता है जैसे उसकी जान ही निकल गई हो. उसके चेहरे के भाव देखकर साफ समझ आता है कि उसने स्थिति को कितनी गंभीरता से लिया. कई यूजर्स ने उन दोनों लड़कों की कड़ी आलोचना की, क्योंकि इस तरह का प्रैंक किसी की मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डाल सकता है.

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो को:

View this post on Instagram

A post shared by Crezy_boy (@comedy.com_0.8)

हंसी के साथ चौंके लोग

जब उस शख्स को आखिरकार पता चलता है कि यह सिर्फ एक प्रैंक था और उसके साथ मजाक किया गया है, तो उसका डर गुस्से में बदल जाता है. वह तुरंत उन दोनों लड़कों की ओर दौड़ पड़ता है और उन्हें सबक सिखाने की कोशिश करता है. लेकिन वे दोनों हंसते हुए वहां से भाग निकलते हैं. इस वीडियो को comedy.com_0.8 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.