Train Ka Video Shahjahanpur Train Video Train Se Gira Ladka Google Trends Boy Suddenly Fell Down From High Speed Train But Whatever Happened Should Be Called Miracle Omg Video Went Viral
Train Ka Video: हाई स्पीड ट्रेन से अचानक गिर पड़ा लड़का, मगर जो हुआ चमत्कार ही कहेंगे | देखिए वीडियो
Train Ka Video: वीडियो यूपी के शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन का बताया जा रहा है. इसमें जो कुछ दिखा वो वाकई में हैरान करने वाला है.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन हादसे से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं. कभी जल्दबाजी के चक्कर में कोई बैलेंस खोकर गिर पड़ता है तो कोई भागकर ट्रेन पकड़ते समय हादसे का शिकार हो जाता है. अभी ट्रेन हादसे से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का चलती ट्रेन से नीचे गिर गया मगर उसे कुछ भी नहीं हुआ है. वो तुरंत उठकर खड़ा हो गया. वायरल हो रहा यह वीडियो यूपी के शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन का बताया जा रहा है.
चलती ट्रेन से गिरा लड़का
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन तेज गति में चल रही है. उसकी स्पीड करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है. अचानक से फ्रेम में एक लड़का ट्रेन से गिरते हुए कैद हो जाता है. वो प्लेटफॉर्म पर पलटी मारते हुए काफी दूर तक जाता है और फिर खड़ा हो जाता है. ऐसा लगता है मानो उसे कुछ हुआ ही ना हो. इतनी स्पीड से चल रही ट्रेन से गिरकर भी लड़का बच गया है. इस नजारे को देख हर कोई यही कह रहा है कि ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोई.’ मतलब जिसकी सुरक्षा भगवान करता है उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.
यहां देखिए घटना का वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. @SHIVANIJAAT6 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. चंद सेकेंड का यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. इससे पहले भी कई ट्रेन हादसे से जुड़े वीडियो वायरल हुए हैं. उनमें कई बार पुलिसकर्मियों की फुर्ती के कारण कई यात्रियों की जान बची है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.