Train Ka Video: विदेशी लड़की का दुपट्टा गिरते ही रेलवे ट्रैक पर कूद गया शख्स, फिर जो हुआ यकीन ना करेंगे | देखें वीडियो

Train Ka Video: देख सकते हैं कि विदेशी लड़की का नीला दुपट्टा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर जाता है. फिर जो हुआ देखते रह जाएंगे.

Written by: Nandan Singh
Published: May 19, 2026, 8:29 AM IST

Train Ka Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ऐसा पल दिखाई दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया. बताया जा रहा है कि लड़की इंडोनेशिया की रहने वाली है. लड़की ट्रेन में सफर कर रही थी. वो ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर वीडियो बना रही थी और कैमरा संभाल रही थी. इसी दौरान उसका नीला दुपट्टा अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गया. दुपट्टा सीधे रेलवे ट्रैक के पास जा गिरा, जिसे देखकर लड़की काफी परेशान हो गई. वह समझ नहीं पा रही थी कि अब उसका दुपट्टा कैसे वापस मिलेगा.

शख्स ने की लड़की की मदद

वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि एक शख्स तुरंत लड़की की मदद के लिए आगे आया. बिना समय गंवाए वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में उतर गया. यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. शख्स ने सावधानी से नीचे गिरा दुपट्टा उठाया और बाहर आकर लड़की को वापस दे दिया. लड़की उसकी मदद देखकर काफी खुश हो गई. उसके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी. उसने शख्स का धन्यवाद किया और फिर आराम से वापस ट्रेन में चढ़ गई.

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Indah A.L ᢉ (@indaha.l)

शख्स की हुई तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद लोग उस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि आज के समय में ऐसे मददगार लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं. कई लोगों ने इसे इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बताया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि विदेशी मेहमान की मदद करके उस व्यक्ति ने सबका दिल जीत लिया. वहीं कई लोगों ने लड़की की मुस्कान और उसके विनम्र व्यवहार की भी सराहना की. यह वीडियो indaha.l नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.