Train Ka Video Shaksh Ne Mobile Fenk Diya Rail Ka Video Google Trends Man Threw His Mobile Outside Train Instead Of Water Bottle Everyone Laught After Seeing This Funny Video
Train Ka Video: अचानक छुट्टी पर चला गया शख्स का दिमाग, बोतल की जगह मोबाइल ही फेंक दिया बाहर | देखें वीडियो
Train Ka Video: ट्रेन से जुड़े इस वीडियो को देख कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है. इसमें शख्स बातों में इतना खो जाता है कि मोबाइल ही खिड़की से फेंक देता है और उसे पता भी नहीं चलता.
Train Ka Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेन यात्री का मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की खिड़की वाली सीट पर आराम से बैठा हुआ है और किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा है. वह बात करते-करते आराम से बोतल से पानी भी पीने लगता है, लेकिन इसी दौरान ऐसा कुछ होता है जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा. यह छोटी-सी लापरवाही इतनी बड़ी गलती में बदल गई कि उसका चेहरा देखने लायक हो गया.
बोतल की जगह खिड़की से फेंक दिया मोबाइल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन स्लीपर कोच में बैठे व्यक्ति के एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ में पानी की बोतल. वह एक ओर बात कर रहा होता है और दूसरी ओर बोतल का ढक्कन खोलकर पानी पी रहा होता है. लेकिन वह इतनी गहरी बातचीत में डूबा होता है कि गलती से मोबाइल को ही बोतल समझकर खिड़की से बाहर फेंक देता है. जैसे ही उसका हाथ खाली होता है, उसे एहसास होता है कि जो चीज उसने बाहर फेंकी है वो पानी की बोतल नहीं बल्कि उसका कीमती मोबाइल था.
जैसे ही यात्री को गलती का एहसास होता है, वो तुरंत घबरा जाता है. वह उठकर दौड़ते हुए ट्रेन के दरवाजे तक जाता है और बाहर झांककर मोबाइल ढूंढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ट्रेन अपनी रफ्तार में आगे बढ़ चुकी होती है और फोन पीछे छूट चुका होता है. इस पूरे वाक्ये का वीडियो ट्रेन में बैठे किसी अन्य यात्री ने बना लिया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. वीडियो के साथ कैप्शन भी मजेदार था, ‘जब दिमाग छुट्टी पर चला जाए.’ वीडियो को ps.reacts.05 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.