Train Ka Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर चलती ट्रेन के साथ स्टंट कर रहे लड़के का एक वीडियो वायरल हुआ था. अब खबर आ रही है कि वो गंभीर हादसे का शिकार हो गया है. दरअसल, मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाले एक लड़के ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने बीते शुक्रवार को दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर 14 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुया था, जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दिया था.
इस संबंध में अधिकारी ने कहा, “जब आरपीएफ ने उस लड़के का पता लगाया तो अधिकारी यह जान कर हैरान रह गए कि लड़के फरहत आजम शेख ने 14 अप्रैल को मस्जिद स्टेशन पर स्टंट के दौरान अपना एक पैर और एक हाथ गंवा दिया है. उसने हमें बताया कि 14 जुलाई को वायरल हुआ वीडियो इस वर्ष सात मार्च का था. इसे शिवड़ी स्टेशन पर उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था.”
Central Railway has identified the stunt performer from this viral video, who later lost an arm and leg during another stunt. @RPFCRBB swiftly took action to ensure safety.
We urge all passengers to avoid life-threatening stunts and report such incidents at 9004410735 / 139.… https://t.co/HJQ1y25Xkv pic.twitter.com/DtJAb7VyXI— Central Railway (@Central_Railway) July 26, 2024
मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 14 जुलाई के वीडियो के बाद उसने खतरनाक स्टंट करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की थी. इस तरह के गैर कानूनी कृत्यों के खतरे पर जोर देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि शेख को अब दैनिक कामकाज करने में भी अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. (इनपुट्स एजेंसी)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.